Oben Rorr Electric Bike: मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक बाइक को काफी पसंद किया जा रहा है। यही नहीं मार्केट में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक वाहन मौजूद भी हो चुके हैं। हालांकि लोग ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो जल्दी चार्ज हो और रेंज ज्यादा दे। अब अगर आप भी ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए जबरदस्त बाइक की जानकारी लेकर आए हैं। आपको इस बाइक में ये दोनों चीजें मिलेंगी।
हम जिस इलेक्ट्रिक बाइक की बात कर रहे है उसका नाम Oben Rorr है। इसे ओबेन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ने बनाया है। इसमें जबरदस्त फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह देखने में बिल्कुल KTM जैसी लगती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ 2 घंटे चार्ज होकर 165 KM की रेंज देती है। आइए इस बाइक की और ज्यादा डिटेल जानते हैं।
Oben Rorr Electric Bike डिटेल
आपको बता दें कि इस बाइक में 4.4 kWh लिथियम आयन बैटरी पैक दिया गया है। बैटरी के साथ पावरफुल मोटर को जोड़ा गया है। यह बैटरी फुल चार्ज होने पूरे 2 घंटे का समय लेती है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद 187 किमी तक दूरी तय कर सकते हैं। यानी सिंगल चार्ज पर कुल 187 किमी की रेंज मिलेगी। वहीं फीचर्स की बात करें तो इसमें स्मार्टफोन कनेक्ट का फीचर मिलता है। इसके साथ ही जियो फेसिंग और ड्राइवर अलर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें सर्कुलर शेप में LED डे टाइम रनिंग लाइट और LED हैंड लैंप मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें- मार्केट में एकदम सस्ते भावों पर बिक रहा अच्छे ब्रांड का तगड़ा स्मार्टफ़ोन, आज नहीं तो कभी नहीं
देखा जाए तो इसमें जबरदस्त रेंज मिल रही है और चार्जिंग भी फास्ट है। वैसे स्पीड की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक बाइक सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 40 km तक की स्पीड पकड़ लेती है। इसमें 3 राइडिंग ऑप्शन भी मिलते हैं।