Thursday, March 30, 2023

Nokia HMD Global: Nokia लॉन्च करने जा रहा है X30 5G, G60 5G, C31 के फोन के साथ कई डिवाइस

Nokia HMD Global: Nokia HMD Global ने बर्लिन में हुए IFA 2022 में नए नोकिया प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। लॉन्च किए गए डिवाइसेज में मुख्य आकर्षण Nokia X30 5G स्मार्टफोन रहा। जिसके लिए दावा किया गया है कि यह कंपनी का अब तक का सबसे ईको फ्रेंडली स्मार्टफोन है। फोन में Snapdragon 695 5G SoC दिया गया है और इसमें 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। इस हैंडसेट के साथ में कंपनी ने Nokia G60 5G और Nokia C31 को भी लॉन्च किया है। स्मार्टफोन्स के अलावा Nokia T21 tablet, Nokia Portable Wireless Speaker 2, और Nokia Clarity Earbuds को भी कंपनी ने लॉन्च किया है।

Nokia X30 5G, Nokia G60 5G, Nokia C31 price

Nokia X30 5G की कीमत यूरो 529 (लगभग 42,000 रुपये) है। यह फोन क्लाउडी ब्लू और आइस व्हाइट कलर में आता है। इसे 6GB + 128GB और 8GB + 256GB स्टोरेज ऑप्शन्स में लॉन्च किया गया है।

Nokia G60 5G की कीमत 349 यूरो (लगभग 28,000 रुपये) है। हैंडसेट को प्योर ब्लैक और आईस ग्रे कलर्स में लॉन्च किया गया है। यह फोन 4GB + 64GB, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शंस के साथ आता है।

Nokia C31 को एक बजट स्मार्टफोन के रूप में पेश किया गया है। इसकी कीमत 129 यूरो (लगभग 10,500 रुपये) से शुरू होती है। फोन को चारकोल, स्यान और मिंट कलर्स में लॉन्च किया गया है। इसे 3GB + 32GB, 4GB + 64GB और 4GB + 128GB स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है।

Nokia X30 5G में 6.43 इंच का फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन है। यह Snapdragon 695 5G SoC के साथ आता है और एंड्रॉयड 12 पर ऑपरेट करता है।

फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर OIS के साथ है और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस सेकेंडरी सेंसर के तौर पर दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सेफ्टी दी गई है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Nokia X30 5G में 4,200mAh बैटरी है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। हैंडसेट को IP67 रेट किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है जो डिस्प्ले के अंदर दिया गया है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाइ-फाई और ब्लूटूथ वी5.1 का सपोर्ट है। इसके डाइमेंशन 158.9×73.9×7.99mm और वजन 185 ग्राम है।

Nokia G60 5G specifications, features:

Nokia G60 5G में 6.58 इंच फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सेफ्टी दी गई है। यह फोन Snapdragon 695 5G चिप से लैस है और एंड्रॉयड 12 पर ऑपरेट करता है। इसमें कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा दिया है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Nokia G60 5G की बैटरी कैपिसिटी 4,500mAh की है जिसके साथ में 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इसे IP52 रेटिंग मिली है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। इसके डाइमेंशन 165.99×75.93×8.61mm और वजन 190 ग्राम है।

Nokia C31 में 6.75 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले है जो 2.5D टफ ग्लास कवर के साथ आता है। इसमें 1.65GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है। डिवाइस के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। फोन में 5,050mAh बैटरी है जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग है। इसे वॉटर रसिस्टेंस के लिए IP52 रेट किया गया है। फोन के डाइमेंशन 169.2×77.98×8.6mm और वजन 200 ग्राम है।

HMD Global ने इस इवेंट में Nokia T21 टैबलेट को भी लॉन्च किया है। यह चारकोल ग्रे कलर में आता है। इसमें 4जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। इसकी कीमत 239 यूरो यानि कि लगभग 19000 रुपये है। इवेंट में कंपनी ने Nokia Portable Wireless Speaker 2 और Nokia Clarity Earbuds 2 Pro को भी लॉन्च किया है। ये सभी डिवाइसेज गुरूवार से कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में खऱीद के लिए उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular