Thursday, October 5, 2023
Homeऑटोमोबाइलनयें अवतार में सारख़ पर राज करेगी न्यू Tata Sumo, जाने डिटेल्स

नयें अवतार में सारख़ पर राज करेगी न्यू Tata Sumo, जाने डिटेल्स

नई दिल्ली: मौजूदा समय में ऑटो सेक्टर के एसयूवी (SUV) सेगमेंट में काफी ज्यादा डिमांड है। देखा जाए तो मार्केट में एक से बढ़कर SUV उपलब्ध हैं। अभी हाल ही में महिंद्रा ने अपने धाकड़ और खूबसूरत SUV को पेश किया, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। पर अब महिंद्रा की इस SUV को टाटा की धमाकेदार कार टक्कर देने आ रही है। टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी नई एसयूवी (SUV) पेश करने वाले हैं। यह टाटा सूमो (Tata Sumo) होगी और कंपनी इसे नए वेरिएंट में पेश कर सकती है। आइए Tata Sumo 2023 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

नए बदलाव के साथ आएगी New Tata Sumo SUV

टाटा ने अपनी नई Tata Sumo SUV में कई नए बदलाव किए हैं। कंपनी ने इसे ग्राहकों की डिमांड को देखते हुए अपडेट किया है। इसका फ्रंट और बैक लुक काफी आकर्षक दिखेगा। नई टाटा सूमो में कई शानदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। जाहिर है कि यह जल्द ही सड़कों पर दिखाई देगी और आते ही धूम मचा देगी।

Tata Sumo SUV Engine

Tata Sumo 2023 में पहले की तुलना में ज्यादा बड़ा इंजन देखने को मिलेगा। इसमें 2936cc इंजन देखने को मिल सकता है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले कंपनी ने इसे BS4 इंजन में अपडेट किया था, लेकिन बाद इसे बंद करना पड़ा। अब कंपनी इसे दोबारा पेश करने वाली है। यह New Tata Sumo 2023 को 7 सीटर वेरिएंट में मार्केट में पेश की जा सकती है।

Next Generation Tata Sumo Rendered 1280x720 2

Tata Sumo SUV Features

नई Tata Sumo SUV में कई एडवांस और मॉडर्न फीचर्स देखने को मिल सकते है। इसमें क्रूज कंट्रोल, ADAS, सनरूफ, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, बड़ी स्क्रीन का म्यूजिक सिस्टम, हैंड्स-फ्री मोबाइल फोन रिसेप्शन, रूफ माउंटेड एसी, फॉग लैंप, पावर स्टीयरिंग और पावर विंडो जैसे शानदार फीचर्स उपलब्ध होंगे।

Tata Sumo SUV Price

कीमत की बात करें तो कंपनी इस नई Tata Sumo SUV को 6.5 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक की कीमत में पेश कर सकती है। लॉन्चिंग की बात करें तो कंपनी Tata Sumo 2023 एसयूवी को बाजार में कभी भी पेश कर सकती है।

RELATED ARTICLES