Sunday, March 26, 2023

Hero Splendor : देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में ऐसा क्या खाश जो लोगो ने किया इतना पसंद

Hero Splendor : देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में ऐसा क्या खाश जो लोगो ने किया इतना पसंद

Hero Splendor :- देश में हर महीने लाखों बाइक्स की बिक्री होती है। ज्यादातर ग्राहक ऐसे विकल्प की तलाश में रहते हैं जो कम कीमत में अच्छा माइलेज दे और सालों तक चले। ऐसे विकल्प संख्या में बहुत सीमित हैं। यही वजह है कि ग्राहक किसी एक बाइक पर टूट पड़ते हैं।

Hero Splendor :- ऐसा ही कुछ जुलाई महीने में भी हुआ था। जुलाई 2022 में हीरो मोटरसाइकिल देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक थी। इस बाइक को लाखों लोग खरीद चुके हैं। खास बात यह है कि इसकी कीमत भी आपके बजट में फिट बैठती है।

इस बाइक के आगे सब फेल हो गए Everyone failed in front of this bike
हीरो स्प्लेंडर जुलाई महीने में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है। इसकी कुल 2,50,409 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। लगभग इतनी ही बिक्री पिछले साल जुलाई में भी देखने को मिली थी।

महीने के हिसाब से आंकड़ों पर नजर View data by month

इसका सीधा सा मतलब है कि हीरो स्प्लेंडर देश की नंबर एक बाइक बनी हुई है। महीने के हिसाब से आंकड़ों पर नजर डालें तो हर दिन 8,347 यूनिट्स की बिक्री हो रही है।

इन बाइक्स ने भी दिखाया दम These bikes also showed power
सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा की सीबी शाइन है। यह एक कम्यूटर बाइक भी है। Honda Shine की जुलाई 2022 में 1,14,663 यूनिट्स की बिक्री हुई है। पिछले साल जुलाई में भी इस बाइक की इतनी ही यूनिट्स बिकी थीं। इसी तरह पल्सर बाइक तीसरे स्थान पर रही, जिसकी पिछले महीने 1,01,905 यूनिट्स बिकी।

हीरो स्प्लेंडर कीमत Hero Splendor Price
बता दें कि कंपनी हीरो स्प्लेंडर को अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ बेचती है। इसका सबसे लोकप्रिय और किफायती मॉडल Hero Splendor Plus है। इसकी कीमत 70,658 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। इसके अलावा कंपनी के पास सुपर स्प्लेंडर, स्प्लेंडर आईस्मार्ट, स्प्लेंडर+एक्सटेक जैसे मॉडल भी उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular