Rashifal 2024: नये साल में कैसी रहेगी आपके ग्रहो की चाल, जाने 2024 का पूरा वार्षिक राशिफल

By Rohit Devde

Published on:

Follow Us

Rashifal 2024: नये साल में कैसी रहेगी आपके ग्रहो की चाल, जाने 2024 का पूरा वार्षिक राशिफल मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल के साथ यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का वार्षिक राशिफल. ये राशिफल योग्य ज्योतिषाचार्य द्वारा तैयार किया गया है. तो आइए यहां पर पढ़ते हैं आपका साल 2024 का संपूर्ण राशिफल-

यह भी पढ़े- Maruti ने खेला बड़ा दाव! Alto 800 को बंद कर मार्केट में उतारी लक्ज़री कार, दमदार इंजन के साथ मिलेगा 25kmpl का माइलेज

मेष राशि 2024 (Mesh Horoscope 2024)

वर्ष 2024 की शुरुआत में बृहस्पति मेष राशि में रहेगा जिसके कारण संतान पक्ष से अच्छे परिणाम शिक्षा में वृद्धि तथा धार्मिक कार्य में वृद्धि एवं तीर्थ स्थान में यात्रा आदि के योग बनेंगे. फरवरी एवं मार्च में व्यवसाय अथवा नौकरी में उन्नति एवं प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी की संभावनाएं अधिक रहेगी.

वृष राशि 2024 (Vrishabha Horoscope 2024)

आपको साल 2024 में बृहस्पति तथा शुक्र के षडाष्टक योग से स्वास्थ्य की कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. विदेश यात्राओं के अवसर मिल सकते हैं. माता से विवाद संभावित है अतः माता के साथ वाद विवाद से बचें, अन्यथा स्वयं के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है. भूमि संबंधित कार्यों में सावधानी रखें तथा जमीनी विवाद से बचें.

मिथुन राशि 2024 (Mithun Horoscope 2024)

वर्ष के प्रारंभ में कुछ कष्टकारी स्थिति बनेगी जिसमें स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. हॉस्पिटल दवाखानों के चक्कर लगा सकते हैं. व्यर्थ का शत्रु विवाद उत्पन्न हो सकता है अतः शत्रुओं से बचाव रखें.

यह भी पढ़े- Creta को मिट्टी में मिला देगी Nissan की सस्ती सुन्दर SUV, लक्ज़री लुक के साथ दमदार इंजन, देखे कीमत और फीचर्स

कर्क राशि 2024 (Kark Horoscope 2024)

वर्ष 2024 के आरंभ से लेकर मार्च के मध्य तक मंगल की नीच दृष्टि कर्क राशि पर रहेगी. जिसके कारण क्रोध की अधिकता, भूमि विवाद, दुर्घटना की संभावना, विवाद परेशान कर सकते हैं. करीबी लोगों पर भरोसा करना भी सही नहीं रहेगा. सिर दर्द या आंखों में कष्ट की समस्या परेशान कर सकती है.

सिंह राशि 2024 (Singh Horoscope 2024)

जनवरी तथा फरवरी का महीना बिगड़े कामों को सुधारने के लिए अच्छा है. रुके हुए काम स्वतः ही पूरे होने लगेंगे. धार्मिक उत्सव आदि में खर्च होंगे तथा सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. फरवरी के महीने में स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानी के कारण अनावश्यक धन्यवाद बढ़ेगा. लेकिन अपने पुरुषार्थ से कार्यस्थल एवं व्यवसाय में वृद्धि करेंगे. सम्मान प्राप्ति होगी. 14 फरवरी से सूर्य शनि के संयुक्त प्रभाव से कुछ पारिवारिक झगड़े क्लेश बढ़ सकते हैं. पिता से वैचारिक मतभेद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं.

कन्या राशि 2024 (Kanya Horoscope 2024)

साल 2024 में चंद्रमा से ठीक सप्तम भाव में राहु का गोचर वैवाहिक जीवन में दिक्कत दर्शाता है और बृहस्पति का अष्टम भाव में होना भी वैवाहिक जीवन के लिए शुभ प्रभाव वाला नहीं कहा जाएगा. कार्य, व्यवसाय और धन आदि की दृष्टि से 2024 का साल अच्छा रहेगा. स्थान परिवर्तन के योग हैं तथा प्रॉपर्टी आदि का कुछ विवाद होने की संभावनाएं भी रहेगी. दूर स्थान में संपर्क बनेंगे तथा यात्राएं अधिक होगी.

तुला राशि 2024 (Tula Horoscope 2024)

जनवरी 2024 तथा फरवरी का महीना कुछ परेशानियां वाला रहेगा, जिसमें निकट बंधुओ से झगड़ा तो मनमुटाव की संभावना रहेगी. जीवनसाथी के साथ कुछ विवाद उत्पन्न हो सकता है. पारिवारिक समस्याएं भी परेशान करेंगी. लेकिन उतार चढ़ावों से स्वयं को निकाल लेंगे. व्यवसाय तथा नौकरी में अचानक से कुछ कुछ उतार चढ़ाव होंगे या किसी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है. लेकिन अच्छे लाभ प्राप्ति के योग भी बनेंगे.

वृश्चिक राशि 2024 (Vrishchik Horoscope 2024)

जनवरी तथा फरवरी का महीना मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा.जिसमें जनवरी के महीने में संघर्ष की स्थितियां रहेगी और नई-नई पारिवारिक समस्याएं उलझने लगेंगी तथा धन व्यय होगा.फरवरी के महीने में शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे.वाहन आदि खरीदने के योजना बना सकते हैं या प्रॉपर्टी लेने का विचार बनेगा.

धनु राशि 2024 (Dhanu Horoscope 2024)

साल 2024 में विदेश यात्रा के अवसर मिलेंगे. कमाई के साधन में बाहरी स्थानों का संपर्क लाभ देगा. वैवाहिक जीवन में कुछ उथल-पुथल एवं परेशानी रहेगी. गृहस्थ जीवन में झगड़ा क्लेश की संभावनाएं अधिक होगी. पार्टनरशिप में कार्य न करें अन्यथा हानि उठाना पड़ सकती है.

मकर राशि 2024 (Makar Horoscope 2024)

जनवरी तथा फरवरी का महीना मिश्रित रहेगा, जिसमें धन संबंधित लाभ प्राप्त होंगे. लेकिन कार्य के मामले में परिवार से कुछ समय के लिए दूरी हो सकती है. कार्य से संबंधित यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. लेकिन यात्राओं में लाभ कुछ कम मिलेगा और अधिक परिश्रम के बाद रुके हुए कार्य पूरे होंगे.

कुंभ राशि 2024 (Kumbh Horoscope 2024)

जनवरी तथा फरवरी का महीना कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. इसमें धन प्राप्ति के साधन बनेंगे. संतान पक्ष में भी अच्छे परिणाम सुनने को मिलेंगे तथा संतान द्वारा किसी प्रकार का लाभ दिया जा सकता है.

मीन राशि 2024 (Meen Horoscope 2024)

जनवरी 2024 का महीना संघर्ष वाला होगा. शुभ कार्यों में विघ्न बढ़ने का सामना करना पड़ेगा. लेकिन कार्यक्षेत्र में उन्नति के अच्छे योग बनेंगे और अधिक मेहनत के बाद धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे. फरवरी के महीने में खर्च अधिक रहेंगे, लेकिन वह खर्च सार्थक होंगे.

http://betulsamachar.com/creta-ko-mitti-me-mila-degi-nissan-ki-sasti-syndar-suv-luxury-look-ke-sath-damdar-engine/