Mustard cake :- सरसों की खली से लम्बे, घने, मजबूत और चमकदार हो जाएंगे बाल जानिए और भी फायदे। मस्टर्ड अर्थात सरसों के बीज से तेल निकालने के बाद बचा हुआ ठोस अवशेष मस्टर्ड केक या सरसों की खली कहलाता है। बता दे बालों के लिए सरसों की खली भी बहुत लाभदायक है। ये बालों को साफ करने के अलावा, इसका प्रयोग फेस मास्क और हेयर मास्क के रूप में भी किया जा सकता है। क्यूंकि इसमें कई तरह के विटामिन, मिनरल, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन से भरपूर सरसों हर रूप में फायदेमंद है। सरसों का तेल, सरसों के साग और मसाले के रूप में तो आपने इसका खूब प्रयोग किया होगा। पर क्या कभी बालों को साफ करने के लिए सरसों की खली का प्रयोग किया है? तो आइये जानते है इसका प्रयोग और फायदे?
Mustard cake For Hair Care
आमतौर पर कुकिंग से लेकर स्किन और हेयर केयर में सरसों का इस्तेमाल काफी आम होता है। मगर सरसों की खली का उपयोग भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। क्युकी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर सरसों को कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन का बेस्ट सोर्स माना जाता है। ऐसे में आप भी सरसों की खली का मास्क ट्राई करके आप न सिर्फ बालों को घना और मुलायम बना सकते है। अब आइये आपको बताते है कैसे ?
सरसों की खली से बालों पर होंगे ये फायदे

1. लम्बे, घने, मजबूत और चमकदार हो जाएंगे बाल Hair will become long, thick, strong and shiny
जिन लड़कियों या महिलाओं के बाल अधिक झड़ते हैं, उन्हें सरसों की खली लगाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन के कारण बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में आप सरसों की खली को नेचुरल हेयर क्लीनर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरसों की खली को पानी में भिगोकर इससे हेयर वॉश करें। नियमित रूप से ये नुस्खा आजमाने से आपके बाल लम्बे, घने, मजबूत और चमकदार हो जाएंगे। वहीं अगर आपको सरसों की महक पसंद नहीं है, तो खली से बाल धोने के बाद आप हर्बल शैंपू से भी हेयर वॉश कर सकते हैं।
2.बालों को बढ़ाने में मददगार helps in hair growth
सरसों की खली में भी थोड़ी मात्रा में तेल मौजूद होते हैं। ये खली एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों वाली स्कैल्प से हर तरह के इंफेक्शंस को दूर कर देती है। खली में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए, ई और मिनरल्स बालों को बढ़ाने में मददगार होते हैं। इसके साथ ही इसके तेल में मौजूद प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड स्कैल्प और हेयर को संपूर्ण पोषण देते हैं।

3.बालों को नमी प्रदान करता है Provides moisture to hair
बालों की खास देखभाल में सरसों की खली का उपयोग भी बेस्ट हो सकता है। क्यूंकि इसमें अल्फा फैटी एसिड का एक प्रमुख स्रोत होने के कारण सरसों की खली और सरसों के तेल बालों के लिए कंडीशनर का काम करते हैं। साथ ही ये बालों को नमी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही अगर आपको झड़ते बालों को रोकना हो या फिर उसे तेजी से बढ़ाना हो, सरसों की खाल हर तरीके से कारगर साबित हो सकती है।
Disclaimer : यहाँ दी गयी जानकारी केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।