मुंबई या बेंगलुरु में सेटल होना चाहते है तो आपके लिए कोन सा शहर होगा बेस्ट

By ankushbaraskar07@gmail.com

Published on:

Follow Us
मुंबई या बेंगलुरु में सेटल होना चाहते है तो आपके लिए कोन सा शहर होगा बेस्ट

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह ऐसे शहर में रहे जहां सालभर मौसम खुशनुमा रहे, वहां पढ़े-लिखे लोग हों, रहने का खर्च कम हो, घूमने के लिए पास में अच्छी जगहें हों और भीड़-भाड़ भी कम हो। मगर आज के समय में ऐसा बहुत मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहले के मुकाबले न सिर्फ आबादी बढ़ गई है बल्कि रोजगार के साधन भी इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि लोग अलग-अलग जगहों से आकर दूसरे शहरों में बसने लगे हैं।

यह भी पढ़िए :- दिल्ली से 300 km के अंदर घूमे ये आलिशान जगहे, कम खर्चे में मिलेगा स्वर्ग सा आनंद

अच्छा शहर होगा तो वहां ज्यादा लोग होंगे। ऐसे में जो शहर सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं वो हैं मुंबई और बेंगलुरु। क्योंकि अक्सर लोगों को यही कन्फ्यूजन होता है कि मुंबई और बेंगलुरु में से रहने के लिए कौन सा शहर बेहतर है।

मुंबई vs बेंगलुरु

रहने के लिहाज से मुंबई और बेंगलुरु दोनों ही बहुत अच्छे शहर हैं। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग मानते हैं कि बेंगलुरु मुंबई से बेहतर है। क्योंकि उनका मानना है कि बेंगलुरु में हर तरह का व्यक्ति आसानी से घुल-मिल जाता है जबकि मुंबई के साथ ऐसा नहीं है।

खाने के मामले में मुंबई अपने स्ट्रीट फूड वड़ा पाव और पाव भाजी के लिए तो बेंगलुरु साउथ इंडियन खाने डोसा-इडली और वाड़ा के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर आप खाने के शौकीन हैं तो मुंबई आपके लिए बेहतर हो सकता है।

मौसम

मौसम के मामले में बेंगलुरु मुंबई से लाख गुना बेहतर है। मुंबई में जहां सालभर उमस और बारिश रहती है, वहीं बेंगलुरु का मौसम हमेशा खुशनुमा रहता है। यहां ना तो ज्यादा गर्मी पड़ती है और ना ही ज्यादा सर्दी। आप चाहें तो सालभर यहां पंखे की हवा में रह सकते हैं। ऐसे में अगर आपको म moderate मौसम पसंद है तो बेंगलुरु आपके लिए बेहतर विकल्प है।

रोजगार के अवसर

यह कहना गलत नहीं होगा कि नौकरी के लिए दूर-दूर से लोग मुंबई आते हैं और फिर यहीं बस जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई में कई तरह के काम आसानी से मिल जाते हैं। वहीं अगर बात करें बेंगलुरु की तो ज्यादातर नौकरियां यहां सिर्फ इंजीनियर्स के लिए ही बनी हैं। IT सेक्टर के अलावा दूसरी फील्ड्स में उतने अवसर नहीं हैं। जबकि मुंबई में IT और बाकी सभी तरह के कामों को बराबर अवसर मिलता है।

नाइटलाइफ

इस बात में कोई शक नहीं है कि मुंबई की नाइटलाइफ पार्टी के शौकीनों के बीच काफी फेमस है। यहां पर कई सारे क्लब और बार हैं, जहां आप दोस्तों के साथ खुलकर एन्जॉय कर सकते हैं। मुंबई की नाइटलाइफ में हर किसी के लिए कुछ ना कुछ है।

यह भी पढ़िए :- गर्मियों के दिन में भरपूर आनंद मिलेगा घूमने जाए उत्तर-पूर्वी भारत के यह खास हिल स्टेशन

वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरु अपनी पब कल्चर, रिलैक्सड माहौल और लाइव म्यूजिक के फोकस के लिए जानी जाती है। अगर आपको पार्टी करना और रातभर नाचना पसंद है तो मुंबई आपके लिए शहर है। लेकिन अगर आप मधुर संगीत के साथ बढ़िया वाइन का मजा लेना चाहते हैं तो बेंगलुरु आपके लिए बेहतर रहेगा।

सुरक्षा

यह बात माननी पड़ेगी कि भले ही मुंबई एक बड़ा शहर है लेकिन फिर भी काफी सुरक्षित है। अगर आप मुंबई की तुलना दिल्ली-बेंगलुरु जैसे दूसरे बड़े शहरों से करें तो यहां अपराध की दर काफी कम है। मुंबई में लड़कियां रात में भी सुरक्षित हैं। वो बेखौफ घूम सकती हैं। अगर बात करें बेंगलुरु की तो ये शहर रात के मामले में कुछ खास अच्छा नहीं है। यहां पर अपराध की दर काफी ज्यादा है।