दुष्कर्म करके पुलिस अभिरक्षा से भागे एक आरोपी को मुलताई पुलिस ने 15 साल बाद पकड़ने में सफलता हासिल की

By दिगम्बर बर्डे

Published on:

Follow Us
दुष्कर्म करके पुलिस अभिरक्षा से भागे एक आरोपी को मुलताई पुलिस ने 15 साल बाद पकड़ने में सफलता हासिल की

बैतूल समाचार/मुलताई: दुष्कर्म करके पुलिस अभिरक्षा से भागे एक आरोपी को मुलताई पुलिस ने 15 साल बाद पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की टीम ने सोमवार देर रात उसे दबिश देकर पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फरार आरोपी गांव आया हुआ है जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से उसे पकड़ा है।

यह भी पढ़े:- बैतूल समाचार/बारहवीं: रात के अंधेरे में हो रही थी जंगल के रास्ते गौवंश की तस्करी राष्ट्रीय हिन्दू सेना ने आजाद करवाए 10 नग गौवश

टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि पाबल निवासी अजय पुत्र साजीलाल (40 साल) के खिलाफ लगभग 15 साल पहले धारा 376 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था,जब पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था तो यह पुलिस अभिरक्षा से भाग गया था। जिसके बाद उसके खिलाफ धारा 224 भादवि के तहत फिर अपराध दर्ज किया गया था। अजय के खिलाफ फरार स्थाई वारंटी वारंट जारी था। फरार मुजरिम अजय की गिरफ्तारी में प्रभात पट्टन पुलिस टीम एसआई गजेंद्र सिंह चौहान,आरक्षक सलमान, रोहित सैनिक दिपक की मुख्य भूमिका रही।