MS Dhoni ने अपने अंतिम IPL मैच में ठोका इस सीजन का सबसे लम्बा छक्का, देखे Video

By dipu1997123456@gmail.com

Published on:

Follow Us
MS Dhoni ने अपने अंतिम IPL मैच में ठोका इस सीजन का सबसे लम्बा छक्का, देखे Video

MS Dhoni ने अपने अंतिम IPL मैच में ठोका इस सीजन का सबसे लम्बा छक्का, देखे Video, महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सबसे लंबा छक्का लगाकर तहलका मचा दिया। 20वें ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने यश दयाल की गेंद को 110 मीटर दूर बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। धोनी के इस जबरदस्त छक्के को देखकर मैदान पर मौजूद हर कोई हैरान रह गया।

ये भी पढ़े- राहुल द्रविड़ की जगह कौन होगा भारतीय टीम का नया कोच? ये 5 खिलाड़ी कर रहे अपनी दावेदारी पेश

हालांकि, वह टीम को जीत नहीं दिला सके और 27 रनों के करीबी हार के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2024 का सफर यहीं खत्म हो गया। वहीं, इस जीत के साथ आरसीबी को प्लेऑफ की टिकट मिल गई।

MS Dhoni से पहले आईपीएल 2024 में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के नाम था। कार्तिक ने इसी मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 108 मीटर लंबा छक्का लगाया था। लेकिन अब माही ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

देखे Video

MS Dhoni ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर यश दयाल की फुल टॉस गेंद को फाइन लेग के ऊपर से इतना ऊंचा छक्का लगाया कि गेंद मैदान के बाहर चली गई। इस छक्के के साथ MS Dhoni ने सीएसके की प्लेऑफ की उम्मीदें जगा दी थीं, लेकिन वह अगली ही गेंद पर आउट हो गए और चेन्नई को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े- रोमांचक मुकाबले में RCB ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, धोनी-जडेजा की आतिशी पारी बेकार!

कैसा रहा आरसीबी vs सीएसके का मुकाबला? (Kaisa Raha RCB vs CSK Ka Muqabla?)

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए। विराट कोहली और फाफ डू प्लेसिस ने पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 78 रन जोड़े। कोहली ने 47 रन और डू प्लेसिस ने 54 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद मध्यक्रम में रजत पाटीदार ने 41 रन और कैमरून ग्रीन ने 38 रन का योगदान दिया। वहीं, दिनेश कार्तिक ने 6 गेंदों में 14 रन और ग्लेन मैक्सवेल ने 5 गेंदों में 16 रन बनाकर पारी को अंतिम रूप दिया।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहली ही गेंद पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ गोल्डन डक पर ग्लेन मैक्सवेल का शिकार बन गए। इसके बाद रचिन रविंद्र और अजिंक्य रहाणे ने जरूर अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम की कमान संभाली, लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी, सीएसके की उम्मीदें भी टूटने लगीं। अंत में रविंद्र जडेजा और MS Dhoni ने अर्धशतकीय साझेदारी करके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जगाए रखीं, लेकिन वह टीम को 200 रनों के स्कोर तक नहीं पहुंचा सके। जडेजा अंत में 22 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके 20 ओवरों में केवल 191 रन ही बना सके।