MS Dhoni का पहला जोइनिंग लेटर हो रहा जमकर वायरल, फैंस ने लगाई कमैंट्स की झड़ी

By Sumit Barde

Published on:

Follow Us
MS Dhoni का पहला जोइनिंग लेटर हो रहा जमकर वायरल, फैंस ने लगाई कमैंट्स की झड़ी

Trending News: MS Dhoni का पहला जोइनिंग लेटर हो रहा जमकर वायरल, फैंस ने लगाई कमैंट्स की झड़ी, भारत के मशहूर क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को तो सब जानते ही होंगे पुरे भारत में ही नहीं पुरे इंटरनेशनल लेवल को महेंद्र सिंह धोनी को सभी जानते है। महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर हमेशा सुर्खियों में रहते है। क्रिकेट की दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी का हमेशा से ही बोलबाला रहा है उनके क्रिकेट इतिहास के बारे में आपको पता ही होगा।  लेकिन ऐसे में सोशल मीडिया पर धोनी का सबसे पहल जोइनिंग लेटर जमकर वायरल हो रहा है। 

Also Read – क्या IPL 2024 में मुंबई इंडियंस से कप्तानी करेंगे Rohit Sharma? देखे क्या है अपडेट

वायरल हो रहा धोनी का जोइनिंग लेटर 

आपको पता ही होगा की भारत के लिए खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने नौकरी छोड़ने से पहले भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के रूप में काम किया है। भारत में शायद ही कोई ऐसा क्रिकेट फैन होगा जो भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज कप्तान एमएस धोनी की कहानी नहीं जानता होगा। प्रशंसकों के बीच धोनी की दीवानगी इस कदर है कि वे आज भी उन्हें उतनी ही शिद्दत से पसंद करते हैं, जितना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिनों में हुआ करते थे। उनके प्रति प्रशंसकों के प्यार की एक झलक रविवार को देखने को मिली जब भारत बनाम इंग्लैंड रांची टेस्ट के दौरान मेजबान प्रसारक ने भारतीय रेलवे के लिए धोनी का नियुक्ति पत्र दिखाया। बता दे की उनके फैंस ने बिना समय बर्बाद किए इसे इतना शेयर किया और इसके बारे में बात की कि यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 

आपको बता दे की महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने सभी प्रमुख आईसीसी व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट – टी20 विश्व कप (2007 में), वनडे विश्व कप (2011 में) और चैंपियंस ट्रॉफी (2013 में) जीते हैं। उन्होंने 2020 में अपने भारतीय करियर को अलविदा कह दिया, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग खेलना जारी रखा।

आईपीएल में बिखेरेंगे जलवा 

पांच खिताब अपने नाम करने वाले संयुक्त रूप से सबसे सफल आईपीएल कप्तान धोनी लगभग एक साल बाद एक्शन में लौटेंगे जब 22 मार्च को इस कैश-रिच लीग का नया सीज़न शुरू होगा। शुरुआती मैच में धोनी की सीएसके एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ेगी। विकेटकीपर-बल्लेबाज आईपीएल 2023 फाइनल के बाद से एक्शन से बाहर हैं, जहां सीएसके ने अहमदाबाद में ट्रॉफी जीतने के लिए गुजरात टाइटंस को हराया था।