MP News

MP Weather Update: शीतलहर की वापसी, 14 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे; पचमढ़ी और नौगांव में ठिठुरन सबसे ज्यादा

MP Weather। मध्य प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर यू-टर्न ले लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में रात का तापमान तेजी से गिर रहा है और शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बीती रात प्रदेश के 14 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।

पचमढ़ी और नौगांव सबसे ठंडे

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड छतरपुर जिले के नौगांव और हिल स्टेशन पचमढ़ी में महसूस की गई। नौगांव में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पचमढ़ी में यह 6.4 डिग्री रहा। इसके अलावा कल्याणपुर (7.1°C), उमरिया-अमरकंटक (7.6°C) और रीवा (7.8°C) में भी तापमान ने लोगों की धूजनी छुड़ा दी।

बेतूल में भी बढ़ी सर्दी

बेतूल जिले में भी ठंड का असर बढ़ गया है। यहाँ का तापमान भी 8-10 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड, मंडला और सीहोर के साथ-साथ बेतूल में भी रातें सर्द हो रही हैं। ठंडी हवाओं ने शाम होते ही लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है।

नवंबर में टूटे रिकॉर्ड

इस साल नवंबर की सर्दी ने पिछले 25 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आमतौर पर ठंड नवंबर के आखिरी हफ्ते में जोर पकड़ती है, लेकिन इस बार 6 नवंबर से ही पारा गिरना शुरू हो गया था। भोपाल में 1931 के बाद पहली बार नवंबर में 15 दिनों तक लगातार शीतलहर चली और तापमान 5.2 डिग्री तक पहुंच गया। इंदौर में भी सर्दी ने ढाई दशक पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज रात (30 नवंबर) भी शुष्क और ठंडी हवाएं चलेंगी। कुछ इलाकों में हल्की बारिश या कोहरा छा सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम होगी। दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड और बढ़ने के आसार हैं। अगले 48 घंटों तक शीतलहर का दौर जारी रहेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button