महंगाई की मार, गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, जानें कितने रुपये बढ़े सिलेंडर के दाम

0
44
महंगाई की मार, गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी, जानें कितने रुपये बढ़े सिलेंडर के दाम

नवंबर का महीना शुरू होते ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। दिवाली से पहले आज 1 नवंबर 2023 को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 101.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े – ATM कार्ड पर फ्री में मिलता है 5 लाख तक का इंश्योरेंस, जानें कैसे कर सकते हैं क्लेम

100 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी

1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर 101.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। फेस्टिव सीजन में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से ग्राहकों को झटका लगा है। हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर यानी घरेलू इस्तेमाल में आने वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

अब कितने हुए कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम ?

बढ़ोतरी के बाद अब 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर दिल्ली में 1833 रुपये का हो गया है, यह पहले 1731 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1684 रुपये से बढ़कर 1785.50 रुपये हो गई है। चेन्नई में जो कमर्शियल सिलेंडर 1898 रुपये में मिलता था वह अब 1999.50 रुपये का हो गया है। कोलकाता में कमर्शिलय सिलेंडर 1839.50 रुपये से बढ़कर 1943 रुपये हो गया है।

ये भी पढ़े – Google Pay: गूगल पे दिवाली पर दे रहा है, धमाकेदार लोन ऑफर, जानिए आप कैसे कर सकते अप्लाई

अक्टूबर महीने में भी बढ़ी थी कीमत

तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में पिछले महीने की पहली तारीख को भी बढ़ोत्तरी की थी। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत 1 अक्टूबर से 209 रुपये बढ़ा दी गई थी।