New Maruti Jimny 5-Door Photos : नई मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर (Maruti Jimny 5-Door) के आगे थर-थर कांपेंगी महिंद्रा थार (Mahindra Thar) फीचर्स बवाल और कीमत कम में बम। नई मारुति सुजुकी जिम्नी 5-डोर वर्जन को अगले साल जनवरी में होने वाले 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया जाएगा। प्रोडक्शन-स्पेक मॉडल इसके 3-डोर जिम्नी सिएरा से काफी बड़ा दिखाई दे रहा है। 2023 ऑटो एक्सपो में पेश होने से पहले ही अब एसयूवी की तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई है। लीक तस्वीर से पता चलता है कि नया मॉडल में लंबा व्हीलबेस मिलेगा, जिससे केबिन के अंदर ज्यादा स्पेस बनाने में मदद मिलेगी।
नई मारुति जिम्नी 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इससे पहले भी एसयूवी को देखा गया था लेकिन तब इसकी वो तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें इसके डिजाइन को कवर किया हुआ था। मारुती जिम्नी के डिजाइन (New Maruti Jimny 5-Door Design) लेंगुएज में बदलाव नहीं है। इसके ओरिजनल लुक को ही रिटेन किया गया है। मारुती जिम्नी का नया मॉडल में लंबा व्हीलबेस मिलेगा, जिससे केबिन के अंदर ज्यादा स्पेस बनाने में मदद मिलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई जिम्नी 5-डोर को भारत में नई मारुति जिप्सी कहा जा सकता है. बता दें कि जिप्सी को 2018 में बंद कर दिया गया था। आइये जानते है Maruti Jimny के संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में।
यह भी पढ़े :- Mahindra Bolero Thar और Scorpio को कुचलकर निकली आगे,महंगी SUV भी हो गयी फैल, देखे फीचर्स और कीमत
New Maruti Jimny 5-Door Design
New Maruti Jimny 5-Door की तस्वीर में दिख रहा है कि 3-डोर वर्जन से इसकी बॉडी काफी बड़ी है और टेलगेट पर स्पेयर व्हील (spare wheel on tailgate) लगा है। कार में चंकी व्हील्स और फ्लेयर्ड फेंडर्स भी देखे। इसके 3 डोर वर्जन वाले बॉक्सी बॉडी स्टाइल को बरकरार रखा गया है। पिछले दरवाजे के लिए बड़ा क्वार्टर ग्लास है, इसके पीछे एक छोटा रियर ग्लास एरिया भी है। जिस मॉडल को देखा गया है, वह सिग्नेचर काइनेटिक येलो पेंट (Signature Kinetic Yellow paint) स्कीम में था। इसमें बड़ी ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग नजर आई।
New Maruti Jimny 5-Door Length & Wheelbase
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Maruti Jimny 5-Door की लंबाई- 3,850mm, चौड़ाई- 1645mm और ऊंचाई- 1730mm होगी। इसका व्हीलबेस- 2550mm लंबा होगा। सिएरा की तुलना में, जिम्नी 5-डोर का व्हीलबेस 300 मिमी लंबा होगा और कुल लंबाई भी 300 मिमी बढ़ जाएगी।
New Maruti Jimny 5-Door Engine & Transmission
Maruti Jimny 5-Door में उम्मीद की जा रही है कि इसमें 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन होगा, जो Ciaz सेडान में भी आता है। यह इंजन 102bhp और 130Nm टार्क जनरेट करेगा। इंजन को सुजुकी की माइल्ड हाइब्रिड तकनीक दी जा सकती है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक हो सकते हैं।
यह भी पढ़े :- Mahindra Xuv 500 की नए अवतार में जल्द होगी वापसी,ज्यादा पावर और दमदार फीचर्स के साथ Creta का खेल ख़त्म
New Maruti Jimny 5-Door Ground Clearance
Maruti Jimny 5-Door का लंबा व्हीलबेस और आकार में वृद्धि सुजुकी इंजीनियरों को केबिन के अंदर और अधिक जगह बनाने में मदद करेगी। SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm का होगा। इसमें AllGrip Pro 4WD सिस्टम भी दिया जा सकता है। बाजार में इसका मुकाबला महिंद्रा थार से होगा।