मारुती Alto की बैंड बजाने नए अवतार में आ रही Renault Kwid कीमत बस इतनी,फीचर जबर्दस्त। फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault (रेनो) की किफायती हैचबैक कार Kwid (क्विड) भारतीय बाजार में काफी लोकप्रिय है। यह भारत में सबसे सस्ती हैचैबक कारों में से एक है। ऑल्टो की प्राइस रेंज में बेहद कम ऑप्शन रहते हैं, जिनमें से एक ऑप्शन रेनो क्विड का भी है। हालांकि जल्द ही रेनो क्विड मारुति ऑल्टो पर भारी पड़ने वाली है। रेनो क्विड कार इलेक्ट्रिक का अवतार आने वाला है।
Renault Kwid EV
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी जल्द ही रेनो क्विड कार इलेक्ट्रिक (Renault Kwid EV) का अवतार लॉन्च करने वाली है। हालांकि भारत में इसे किफायती दाम पर बेचने के लिए कंपनी के लिए जरूरी है कि इसे स्थानीय रूप से निर्मित किया जाए। भारत में कंपनी के अधिकतर प्लान्ट निसान के स्वामित्व में है। Renault Kwid E-Tech में 7.0-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, ऑल पावर विंडो, मैनुअल एसी और वॉयस रिकग्निशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्रेक असिस्ट के साथ ABS, हिल-स्टार्ट असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, छह एयरबैग्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
मारुती Alto की बैंड बजाने नए अवतार में आ रही Renault Kwid कीमत बस इतनी,फीचर जबर्दस्त

यह भी पढ़े :- Honda CB300F नेकेड स्ट्रीटफाइटर अच्छे-अच्छों के छक्के छुड़ाने वाली बाइक के फीचर्स देखकर कहेंगे- अब यही लूंगा!
Renault Kwid EV
रेनो की यह नई इलेक्ट्रिक कार Kwid फेसलिफ्ट पर आधारित है। जबकि क्विड ईवी का डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल से काफी हद तक मिलता जुलता है, लेकिन इसमें ईवी-स्पेसिफिक कलोज्ड ग्रिल (लोगो के नीचे दो क्रोम स्ट्रिप्स के साथ), ई-टेक बैज और अलॉय व्हील्स सहित कुछ बदलाव भी हैं। क्विड ईवी और रेगुलर मॉडल के इंटीरियर के बीच प्रमुख अंतर की बात करें तो इसमें इलेक्ट्रिक कार में ईवी-स्पेसिफिक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील हैं।
मारुती Alto की बैंड बजाने नए अवतार में आ रही Renault Kwid कीमत बस इतनी,फीचर जबर्दस्त

Renault Kwid EV
Renault Kwid E-Tech में 26.8kWh बैटरी पैक के साथ 65PS इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। ईको मोड में, यह बैटरी लाइफ को ऑप्टिमाइज करने के लिए यह 44 PS का पावर आउटपुट देता है। यह इलेक्ट्रिक हैचबैक 4.1 सेकंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। Renault पहले से ही चीन में Kwid EV का एक वर्जन बनाती है जिसे City K-ZE के रूप में बेचा जाता है. जबकि फ्रांस में इसे Dacia Spring के नाम से निर्यात किया जाता है। यह 2022 में फ्रांस में दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली ईवी है। फुल चार्ज में यह 230 किलोमीटर तक चलने का वादा करती है। बिना सब्सिडी वहां इसकी शुरुआती कीमत 20,800 यूरो (करीब 18 लाख रुपये) है।
मारुती Alto की बैंड बजाने नए अवतार में आ रही Renault Kwid कीमत बस इतनी,फीचर जबर्दस्त

यह भी पढ़े :- Hero Xpulse 200T 4V अब TVS Ronin की करेगी छुट्टी कीमत Pulsar जीतनी,और फीचर्स जानकर उड़ जाएंगे होश
Renault Kwid EV
भारत रिबूट के एक हिस्से के रूप में, रेनॉल्ट ने बड़े शहरों में अपने प्रमुख डीलरशिप को अपग्रेड करने की भी योजना बनाई है। कंपनी ने कहा कि भारत में उसके 500 सेल्स आउटलेट हैं। ब्राजील-स्पेक क्विड ईवी तीन रंगों – नोरोन्हा ग्रीन, ग्लेशियर पोलर व्हाइट और डायमंड सिल्वर में उपलब्ध है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी भारत में इस साल के आखिरी तक या 2024 तक Kwid EV को लॉन्च कर सकती है। भारत में लॉन्चिंग के बाद इसका मुकाबला Tata Punch EV के साथ रह सकता है।