Thursday, October 5, 2023
HomeWeatherMansoon 2023: बादल गरजने को तैयार पानी बरसने को तैयार आप भी...

Mansoon 2023: बादल गरजने को तैयार पानी बरसने को तैयार आप भी हो जाये छतरी लेकर तैयार, जल्द आ रहा मानसून

Mansoon 2023: बादल गरजने को तैयार पानी बरसने को तैयार आप भी हो जाये छतरी लेकर तैयार, जल्द आ रहा मानसून, देश के अधिकतर इलाकों में इन दिनों तापमान काफी बढ़ता जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने गर्मी से बचने के लिए छाता और गमछा भी ओढ़ना शुरू कर दिया है। कई हिस्सों में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। उत्तर भारत के राज्यों में भी गर्मी ने जीना हराम कर दिया है।

जल्द ही केरल के रास्ते दस्तक देगा मानसून

दूसरी ओर अब देश के लोगों को मानसून से बड़ा अपडेट मिलने जा रहा है। अब जल्द ही यानि एक दो दिन में मानसून केरल के रास्ते भारत में दस्तक देने जा रहा है, जिसकी ओर किसान टकटकी लगाए देख रहे हैं। बीते साल की अपेक्षा इस बार मानसून दो से तीन दिन की देरी से चल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। आईएमडी के अनुसार अब अरब सागर में उठने वाला तूफान ‘बिपारजॉय’ चक्रवात में परिवर्तन होने वाला है, जिसेक बाद जगह-जगह बारिश का सिलसिला शुरू होने की संभावना बनेगी। इतना ही नहीं इसका प्रभाव भारत में मानसूनी दस्तक पर पड़ने जा रहा है।

यह भी पढ़े:- Share Market में Suzlon Energy लाएगा नया भूचाल, जायेगा 100 रु के पार, जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

जानिए किन राज्यों में बारिश देखने को मिलेगा बारिश का दौर

इस बार मानसून आने की स्थिति को लेकर कई बार तारीख बदल गई चुकी हैं। मानसून के दस्तक देने के बाद 12 जून के आसपास चक्रवात तूफान कमजोर का दौर शुरू हो जाएगा। इसके अलावा दक्षिणी राज्यों में आंधी के साथ झमाझम बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सहित कुछ और दक्षिणी राज्यों में तेज बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े:- घर बैठे-बैठे महीने के 60 हजार कमाने का आसान तरीका, खाली पड़ी जगह भी देगी बम्पर पैसा, बस करे ये काम

जानिए बीते कुछ सालो के मानसून के दस्तक के बारे में

बीते साल के मुताबिक, इस बार मानसून की एंट्री पर देरी जरूरी हो रही है, लेकिन अब इंतजार खत्म होने वाला है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तौर पर एक जून को केरल में प्रवेश कर जाता था, लेकिन इस बार देरी है। इसके साथ ही मई के मध्य में आईएमडी ने कहा था कि मानसून चार जून तक केरल में आने की उम्मीद थी, जो हो नहीं सका। बीते साल साल 29 मई, 2021 में तीन जून, 2020 में एक जून, 2019 में आठ जून और 2018 में 29 मई को मानसून ने देश में दस्तक दी थी।

RELATED ARTICLES