मलाइका अरोरा को वर्कआउट कराते समय ट्रेनर ने कर दी बड़ी गलती, फैंस बोले मजे तो ट्रेनर के है

0
1363
Malaika Arora workout

Malaika Arora Workout Time: मलाइका अरोरा की वर्कआउट करते समय गलती से हुई मिस्टेक, फैंस बोले ‘मजे तो जिम ट्रेनर के है’, बॉलीवुड की स्टाइलिश और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार मलाइका अरोड़ा अक्सर किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। मलाइका उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपनी बढ़ती उम्र को कभी भी अपने स्टाइल के आड़े नहीं आने दिया। अभिनेत्री अपनी फिटनेस की वजह से आज की युवा अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं।

अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस वीडियोज और फोटोज साझा करने वाली मलाइका को लोग बहुत पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी लाखों की फैन फॉलोइंग इस बात का सबूत है कि वह दर्शकों के दिलों में एक खास जगह रखती हैं। इतना ही नहीं उनके वर्कआउट वीडियोज लोगों को खूब प्रोत्साहित भी करते हैं। एक बार फिर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपना एक वर्कआउट वीडियो साझा किया है, जिसे देख फैंस के रोंगटे खड़े हो गए हैं। 

मलाइका अरोरा का वर्कआउट वाला यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मलाइका अरोड़ा आए दिन अपने वर्कआउट की फोटो और वीडियो फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वर्कआउट वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ऐसा कुछ करती नजर आ रही हैं, जिसने सभी को चौंका दिया है। वीडियो में मलाइका अपने योगा इंस्ट्रक्टर के साथ योग करती दिख रही हैं। मलाइका इसमें बहुत ही आसानी से अपनी फुल बॉडी स्ट्रेच करती नजर आ रही हैं। उनकी बॉडी की इतनी फ्लैसिबलिटी देख हर कोई हैरान है।

malaika arora fitness chalange min

यह बह पढ़े-  जाह्नवी कपूर ने दिया हॉटनेस से भरा दिया बोल्ड लुक देख फैंस नजरे नहीं हटा पा रहे

45 की उम्र में भी दिखती हॉटनेस की मलाइका

मलाइका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को उनका यह फिटनेस रूटीन देख सभी को अचंभा हो रहा है। फैंस उनकी इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। वह वीडियो पर उनकी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ‘ मुझे यकीन नहीं हो रहा कि आप 45+ हैं।’ एक फैन ने मलाइका की स्ट्रेचिंग देख उन्हें सैल्यूट किया है। बहुत से लोग मलाइका को फिटनेस के मामले में अपनी प्रेरणा बता रहे हैं।   

1082993 malaika arora

हाल ही में एक पार्टी में अर्जुन कपूर के साथ आई थी नजर

पिछले दिनों मलाइका अर्जुन कपूर के साथ एक पार्टी  में पर्पल कलर की बैकलेस ड्रेस पहन पहुंची थीं।  मलाइका का यह गॉर्जियस अवतार देख सभी की आंखें खुली की खुली रह गई थीं। लेकिन मलाइका-अर्जुन की जोड़ी और उनकी स्टाइल के बाद किसी चीज ने अगर सुर्खियां बटोरीं तो वह हैं मलाइका की ड्रेस की कीमत। अभिनेत्री की इस ड्रेस की कीमत 1,19, 776 रुपये है। उनकी इस ड्रेस की कीमत ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुईं थी।