Thursday, March 30, 2023

Malaika Arora जल्द ही बनने वाली है दुल्हन, शरमाते हुए अर्जुन कपूर को शादी के लिए कर दी हा, पढ़े पूरी खबर

Malaika Arora Viral News: Malaika Arora जल्द ही बनने वाली दुल्हन, शरमाते हुए अर्जुन कपूर को शादी के लिए कर दी हा, पढ़े पूरी खबर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इश्क के चर्चे काफी समय से है। लोग इनके हर पोस्ट पर यहीं सवाल पूछते हैं कि आप दोनों शादी कर रहे हैं। अब लगता है कि इनके फैंस को गुड न्यूज जल्दी ही मिलने वाली है। सोशल मीडिया पर मलाइका ने एक तस्वीर शेयर की और इसके साथ कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा, जिससे लगने लगा है कि अब बॉलीवुड में एक और जोड़ा शादी के बंधन में बंध जाएगा।

Malaika Arora जल्द ही बनने वाली दुल्हन, शरमाते हुए अर्जुन कपूर को शादी के लिए कर दी हा

MalaikaAroraArjunKapoor1668069318285

मलाइका ने एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। खुले बाल नीची निगाहें और शरमाती हुए एक्ट्रेस ने इसके साथ कैप्शन में लिखा- मैंने हां कह दिया। इस कैप्शन के साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया। फैंस और सेलेब्स उन्हें इस पोस्ट पर बधाई दे रहे हैं। पुलकित सम्राट और माही विज ने भी उन्हें मुबारकबाद दी है।

मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को देखकर ज्यादातर लोगों को लग रहा है कि अर्जुन ने इन्हें प्रपोज किया और मलाइका ने हां कह दी है। शमिता शेट्टी ने बिना समय गंवाए एक्ट्रेस को बधाई दे दी। इस पोस्ट पर मलाइका ने साफ-साफ तो कुछ नहीं लिखा, लेकिन जिस तरह से उन्होंने कैप्शन लिखा और जैसे वो तस्वीर में शरमा रही हैं अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला अर्जुन कपूर से जुड़ा ही होगा।

arjun kapoor on dating malaika arora

सोशल मीडिया पर मलाइका के इस पोस्ट के बाद लोग पूछ रहे हैं कि सगाई कर ली है क्या? तो वहीं कुछ उनकी रिंग फिंगर देखने की कोशिश कर रहे हैं। तो कुछ लोग कन्फ्यूज लग रहे हैं। बता दें कि इस कपल ने साल 2019 में अपनी रिश्ता ऑफिशियल किया था जब अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका ने एक रोमांटिक-सी तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी थी। इसके बाद तो वो अक्सर साथ छुट्टियां बिताते और इवेंट्स में स्पॉट किए जाने लगे।

Malaika Arora talks about her age gap with Arjun Kapoor

हालांकि कुछ दिनों पहले ही अर्जुन कपूर ने कहा था कि उनका अभी शादी करने का कोई इरादा नहीं है। कॉफी विद करण सीजन 7 में गेस्ट बनकर आए अर्जुन ने कहा, ‘अभी वह अपने करियर पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं, क्योंकि कोविड और लॉकडाउन के कारण दो साल कुछ खास नहीं हुआ।’

RELATED ARTICLES

Most Popular