क्या सच में Malaika Arora और अर्जुन कपूर की हुई ब्रेकअप, जाने क्या है पूरा विवाद

By Jitendra kumar

Published on:

Follow Us

इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर की ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई हैं। इंटरनेट पर दोनों के बीच के रिश्ते में आई दरार को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। आपको बता दें कि साल 2017 में मलाइका अरोड़ा ने अपने पति अरबाज खान से तलाक ले लिया था। तलाक होने के कुछ समय बाद से वह खुद से 12 साल छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने लगी थीं। हालांकि अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच भी मनमुटाव होने की बातें चल रही हैं।

maxresdefault 63 1

Malaika Aroraऔर अर्जुन कपूर का रिश्ता

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी अक्सर अपनी कोजी तस्वीरों और रोमांटिक वीडियोज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है कि जिसके चलते उनके ब्रेकअप की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि इस कपल ने ब्रेकअप कर लिया है। दोनों का रिश्ता अब खत्म होने की कगार पर है।

Malaika Arora ने अर्जुन की बहनों को किया अनफॉलो

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की अफवाहों के बीच मलाइका अरोड़ा ने उनके परिवार के सदस्यों को अनफॉलो कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से, मलाइका अरोड़ा अपनी इंस्टा स्टोरी पर इंस्पायरिंग पोस्ट कर रही हैं और उनके इस तरह के पोस्ट ने लोगों का ध्यान खींचा है। ऐसे में लोगों की मानें तो मलाइका और अर्जुन के बीच कुछ ठीक नहीं है। अब खबर आ रही है कि मलाइका ने अर्जुन कपूर के दोस्तों और परिवार वालों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अनफॉलो कर दिया है।

maxresdefault 64 1

क्या Malaika Arora-अर्जुन का ब्रेकअप हो रहा है

मलाइका अरोड़ा की पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट रेडिट थ्रेड पर शेयर किया गया है। इसमें यूजर ने पोस्ट को शेयर करते हुए ये भी बताया है कि कैसे मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहनों- जाह्नवी कपूर, अंशुला कपूर और खुशी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। रेडिट यूजर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखा है- मलाइका ने जाह्नवी, खुशी, अंशुला और बोनी कपूर को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि वह अब भी अर्जुन कपूर को फॉलो कर रही हैं। लेकिन लगता है कि ये सब परिवार की असहमति के चलते हुआ है।

Jitendra kumar

दुनिया में हो रही हलचल को सत्यता और सटीकता से आप तक पहुंचाना, जनता की आवाज को बुलंद बनाना ही पत्रकार का धर्म है. एक सच्चे पत्रकार को अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए। चूँकि धर्म की जो रक्षा करता है. धर्म उसकी रक्षा करता है. (मैं 2 वर्षो से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हूँ। मुझे ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और किसान समाचार में विशेष रूचि है)