Friday, March 31, 2023

Mahindra Xuv 500 की नए अवतार में जल्द होगी वापसी,ज्यादा पावर और दमदार फीचर्स के साथ Creta का खेल ख़त्म

Mahindra XUV 500 New :- महिंद्रा एक्सयूवी 500 ( Mahindra Xuv 500 ) की नए अवतार में जल्द होगी वापसी,ज्यादा पावर और दमदार फीचर्स के साथ Creta का खेल ख़त्म। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के मुख्य डिजाइन अधिकारी प्रताप बोस ने आगामी नई महिंद्रा एसयूवी (Mahindra SUV) का पहला टीजर भी जारी कर दिया है। इस साल 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) का खुलासा करने के बाद महिंद्रा (Mahindra) अब अगले साल एक नई एसयूवी (SUV) को लॉन्च करने की तैयारी में है। टीजर से एसयूवी के सिल्हूट का अंदाजा लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसे कंपनी 2023 में लॉन्च कर सकती है और इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा।

इसमें बड़ा व्हील आर्क, प्रोमिनेंट शोल्डर लाइन, स्ट्रेट रूफलाइन, अपराइट विंडशील्ड और हंचबैक रियर सेक्शन होगा। नई एसयूवी नई जनरेशन की XUV500 हो सकती है, जिसके नए अवतार में लौटने की पुष्टि कंपनी पहले ही कर चुकी है। महिंद्रा ने कहा है कि कंपनी 2023 ऑटो एक्सपो में शामिल नहीं होगी। इसलिए कंपनी द्वारा इस एसयूवी का खुलासा 2023 की दूसरी छमाही में करने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े :- Mahindra Bolero Thar और Scorpio को कुचलकर निकली आगे,महंगी SUV भी हो गयी फैल, देखे फीचर्स और कीमत

Most sought after compact SUV

बता दें कि मौजूदा समय में 15 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक के बजट वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी की खरीदारों के बीच सबसे अधिक मांग है। महिंद्रा Mahindra के पास वर्तमान में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में कोई पेशकश नहीं है, जिसमें हुंडई क्रेटा, मारुति ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, निसान किक्स, स्कोडा कुशक, एमजी एस्टोर और वोक्सवैगन टाइगुन शामिल हैं। अगर यह एसयूवी एक कॉम्पैक्ट मॉडल में पेश की जाती है, तो इसकी कीमत 10 लाख रुपये से 17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की संभावना है।

Will the XUV500 make a comeback?

महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 (XUV 700) के लॉन्च के बाद, Mahindra XUV 500 (XUV 500) का प्रोडक्शन बंद कर दिया था। हालांकि, कंपनी ने कहा था कि इसे अस्थाई रूप से बंद किया जा रहा है और इसे भविष्य में दोबारा पेश किया जा सकता है।

Mahindra XUV 500 Design & Engine

अगर महिंद्रा की अगली Mahindra XUV 500 होती है तो यह XUV 700 के W601 डिजाइन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी और यह साइज में पहले के मुकाबले छोटी होगी। इसमें XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV से लिया गया 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल यूनिट दी जा सकती है।

यह भी पढ़े :- Cheapest 7 Seater Car : इस सस्ते 7-सीटर कार ने हिलाया बाजार,कम कीमत और 20 माइलेज के साथ ग्राहक हैं दीवाने

Mahindra XUV 500 Features

उम्मीद की जा रही है कि कार निर्माता नई Mahindra XUV 500 में बड़े टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम), प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, इलेक्ट्रिक सनरूफ, मल्टीपल एयरबैग और कई अन्य एडवांस फीचर्स के साथ आएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular