मौजूदा समय में इलेक्ट्रिक वाहनों का दबदबा बढ़ता जा रहा है। अब लोगों को इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक और कार पसंद आने लगे हैं। लोगों की डिमांड को देखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर रही हैं। अब इसी क्रम में महिंद्रा भी हाथ आजमाने जा रही है। दरअसल महिंद्रा अपन सबसे जबदरदस्त कार का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, आपको बता दें कि महिंद्रा जल्द ही थार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट पेश करने वाली है। हालांकि यह जानकर लोगों में काफी ख़ुशी है, क्योंकि लोग पहले ही महिंद्रा थार को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। एक रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें बताया गया कि, 15 अगस्त को महिंद्रा थार का इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट मॉडल लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही स्कॉर्पियो एन के पिकअप मॉडल की भी तस्वीर जारी की जाएगी।

सोशल मिडिया पर आई तस्वीर
आपको जानकारी के लिए बता दें कि कुछ समय ही पहले महिंद्रा ने अपनी ऑफ रोडर एसयूवी थार के रियल व्हील ड्राइव (RWD) के बारे में जानकारी दी थी। इसमें ही इलेक्ट्रिक वर्जन लाने की तयारी की जा रही है। अब कंपनी ने सोशल मिडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें इलेक्ट्रिक थार का शार्ट टीजर पेश किया है। इसे थार नाम दिया गया है।
Mahindra Thar EV की लॉन्च की तारीख
मिडिया खबरों के मुताबिक, कंपनी अपनी महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक मॉडल को 15 अगस्त को साउथ अफ्रीका के केपटाउन शहर में पेश करने वाली है। जाहिर है कि कंपनी इस मॉडल को लेकर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी अपना दबदबा बनाना चाहती है।

इसे भी पढ़ें- 7 सीट के साथ नहीं 9 सीट के साथ लॉंच होगी मॉडर्न Mahindra Bolero, फ़ीचर्स के साथ साथ जगह भी अधिक
Mahindra Thar EV स्पेसिफिकेशन
फ़िलहाल कंपनी ने अभी अपनी इलेक्ट्रिक थार का टीजर जारी किया है, लेकिन उसके स्पेसिफिकेशन के बारे में नहीं बताया है। ऐसे में माना जा रहा है कि थार इलेक्ट्रिक से जुड़ी जानकारी उसके लॉन्च होने के बाद ही सामने आएंगी।