Mahindra की इस सस्ती धाकड़ 7 सीटर SUV ने 2023 में Bolero का खेल किया ख़तम, बिक्री में 188% निकली ज्यादा आगे, दबंगो की बनी है पहली पसंद काफी समय से महिंद्रा बोलेरो कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी हुई थी. लेकिन, जनवरी 2023 के महीने में स्कॉर्पियो (स्कॉर्पियो क्लासिक और स्कॉर्पियो-एन मिलकर) कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई और बोलेरो नंबर दो पर खिसक गई. जनवरी 2023 में महिंद्रा स्कॉर्पियो की कुल 8,715 यूनिट बिकी हैं, जो जनवरी 2022 में बिकी 3,026 यूनिट के मुकाबले 188 प्रतिशत ज्यादा है.
Mahindra की इस सस्ती धाकड़ 7 सीटर SUV ने 2023 में Bolero का खेल किया ख़तम, बिक्री में 188% निकली ज्यादा आगे, दबंगो की बनी है पहली पसंद
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक दो वेरिएंट- एस और एस11
महिंद्रा स्कॉर्पियो एन वर्तमान में 30 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 24.05 लाख रुपये तक है. इसमें दो इंजन ऑप्शन- 132bhp/175bhp, 2.2 डीजल और 203bhp, 2.0L पेट्रोल इंजन मिलते हैं. वहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक दो वेरिएंट- एस और एस11 में आती है, जिनकी कीमत क्रमशः 12.64 लाख रुपये और 16.14 लाख रुपये है. इसमें 2.2L टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 132bhp और 300Nm जनरेट करता है.
Mahindra Bolero जनवरी 2023 में कंपनी की दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली SUV

Mahindra की इस सस्ती धाकड़ 7 सीटर SUV ने 2023 में Bolero का खेल किया ख़तम, बिक्री में 188% निकली ज्यादा आगे, दबंगो की बनी है पहली पसंद
Mahindra Bolero जनवरी 2023 में कंपनी की दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली SUV थी. कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में इसकी 3,506 यूनिट बेची थीं लेकिन इस साल जनवरी में 8,574 यूनिट बेची हैं. इसकी बिक्री में 145 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. SUV मॉडल लाइनअप को तीन वेरिएंट्स- B4, B6 और B6 (O) में बेचा जाता है, जिनकी कीमत क्रमशः 9.53 लाख रुपये, 10 लाख रुपये और 10.48 लाख रुपये है.
Mahindra की तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी XUV700
जनवरी 2023 में Mahindra की तीसरी सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी XUV700 थी, जिसकी जनवरी 2022 में 4,119 यूनिट बिकी थीं लेकिन जनवरी 2023 में कुल 5,787 यूनिट बिकी हैं. यह वर्तमान में दो ट्रिम्स- MX और AX में 22 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनकी कीमत 13.45 लाख रुपये से 25.48 लाख रुपये के बीच है. यह 200bhp, 2.0L पेट्रोल और 155bhp/185bhp, 2.2L डीजल इंजन ऑप्शन में आती है.
Mahindra की इस सस्ती धाकड़ 7 सीटर SUV ने 2023 में Bolero का खेल किया ख़तम, बिक्री में 188% निकली ज्यादा आगे, दबंगो की बनी है पहली पसंद
महिंद्रा एंड महिंद्रा की जनवरी 2023 में कुल बिक्री
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2023 के महीने में कुल 64,335 वाहनों की बिक्री (3,009 यूनिट के एक्सपोर्ट सहित) की है. कंपनी ने कुल 33,040 यूनिट यात्री वाहन (यूवी सहित) और 21,724 यूनिट वाणिज्यिक वाहन बेचे हैं. कंपनी ने कहा कि थार आरडब्ल्यूडी और कंपनी की पहली ऑल-इलेक्ट्रिक एक्सयूवी400 एसयूवी सहित नए लॉन्च किए गए उत्पादों को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. कंपनी ने कुल 32,915 यूनिट यूटिलिटी व्हीकल बेचे हैं, जो सालाना आधार पर 66 प्रतिशत की वृद्धि है.