Mahindra Bolero New Look 2023 :- महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग कार Bolero ने Scorpio को छोड़ा पीछे लुक और फीचर्स देख टूट पड़े ग्राहक। भारत में महिंद्रा एंड महिंद्रा की एंट्री लेवल एसयूवी बोलेरो की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। पिछले काफी समय से महिंद्रा की दो कारें बेस्ट सेलिंग रही हैं। पहली कार महिंद्रा बोलेरो है, जो सालों से ग्राहकों के दिलों पर राज करती आ रही है। जबकि दूसरी कार महिंद्रा स्कॉर्पियो है महिंद्रा बोलेरो (Mahindra Bolero) कंपनी की एक गाड़ी ऐसी है जो सालों से ग्राहकों के दिलों पर राज करती है।
भारत की वाहन निर्माता, महिंद्रा की दिसंबर 2022 में देश में चौथे नंबर पर सबसे अधिक बिकने वाले ब्रांड के रूप में उभरा है। कंपनी ने दिसंबर 2021 में 17,476 यूनिट की बिक्री की तुलना में दिसंबर 2022 में 28,333 यूनिट की बिक्री की है जिससे इसे 62% की मजबूत वृद्धि मिली है। बोलेरो भारत में महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। कंपनी ने दिसंबर 2021 में 5,314 यूनिट की बिक्री के मुकाबले पिछले महीने 7,311 यूनिट्स की बिक्री की थी, जिससे इसे 38% की ग्रोथ मिली है। आइये जानते है महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग कार Bolero के स्पेसिफिकेशन………
Mahindra Bolero New Look 2023 Dimensions & New Smart Features
महिंद्रा की बोलेरो 3995mm लंबी, 1745mm चौड़ी और 1880mm ऊंची है। बड़े साइज के चलते इसे बढ़िया रोड प्रजेंस मिलती है। इसमें 384 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। महिंद्रा बोलेरो में मेटल फ्रंट बंपर पाने वाला इकलौता पैसेंजर वीइकल हो सकता है। बोलेरो में फीचर्स के मामले में चार पावर विंडो, 4 स्पीकर के साथ 2-डिन म्यूजिक सिस्टम, फॉग लाइट, पैसिव कॉर्नरिंग लैंप, मैनुअल डिमिंग IRVM, रियर वॉशर और वाइपर, MID के साथ एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो डुअल फ्रंट एयरबैग और अन्य सुविधाएं जैसे एबीएस के साथ ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर और स्टैंड्रड स्पीड अलर्ट के साथ उपलब्ध है।
Mahindra Bolero New Look 2023 महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग कार Bolero ने Scorpio को छोड़ा पीछे लुक और फीचर्स देख टूट पड़े ग्राहक

यह भी पढ़े :- Tata के Best Selling SUV के आगे Maruti, Hyundai सबने टेके घुटने ताबड़तोड़ माइलेज के साथ,लुक भी तगड़ा
Mahindra Bolero New Look 2023 Engine and Transmission
महिंद्रा बोलेरो के नए मॉडल में आपको 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा। जो मौजूदा मॉडल का इंजन है। यह इंजन 75 हॉर्सपावर और 210 एनएम का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इस कार में आपको तीन सिलेंडर वाला इंजन मिलता है। यह इंजन भी 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।
Mahindra Bolero New Look 2023 महिंद्रा की बेस्ट सेलिंग कार Bolero ने Scorpio को छोड़ा पीछे लुक और फीचर्स देख टूट पड़े ग्राहक

Mahindra Bolero New Look 2023 Mileage & Color Option
महिंद्रा बोलेरो शानदार लुक फीचर्स और तगड़े माइलेज की वजह से छोटे शहरों में काफी लोकप्रिय है। कंपनी का दावा है कि यह एसयूवी एक लीटर डीजल पर 16.7 किमी तक चल सकती है। बता दे की महिंद्रा बोलेरो डुअल-टोन कलर ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। वैसे यह बोलेरो सिर्फ तीन मोनोटोन पेंट ऑप्शन व्हाइट, सिल्वर और ब्राउन रंगों में बाजार में उपलब्ध है।

यह भी पढ़े :- Mahindra की बजट मॉडल Thar ने Maruti Jimny और Force Gurkha को छोड़ा पीछे फीचर्स भी सुपर डुपर हिट
Mahindra Bolero New Look 2023 Price
महिंद्रा बोलेरो एक B2-सेगमेंट SUV है जिसमें अधिकतम 7 लोग बैठ सकते हैं। Mahindra Bolero 2022 की Ex-Showroom कीमतें 9.53 लाख रुपये से शुरू होती हैं। यह कीमत Base Variant B4 के लिए है। जबकि Top Variants B6 OPT की कीमत 10.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।