Mahindra Best Selling Car Mahindra Bolero & Mahindra Scorpio :- महिंद्रा की इन दो कारों ने खेला बड़ा दांव,बिक्री में रही अवल दमदार इंजन फीचर्स के साथ सबकी फेवरेट। महिंद्रा की इन दो कारों ने खेला बड़ा दांव, दिसंबर की बिक्री में 61% का बूम। कंपनी ने बीते महीने कार बिक्री में 61 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की है। सबसे ज्यादा बिक्री दो एसयूवी की हो रही है। पिछले काफी समय से महिंद्रा की दो कारें बेस्ट सेलिंग रही हैं। पहली कार महिंद्रा बोलेरो है,और दूसरी कार महिंद्रा स्कॉर्पियो है।
महिंद्रा की दो कारें बेस्ट सेलिंग कार Mahindra Bolero और Mahindra Scorpio
महिंद्रा की दो कारें बेस्ट सेलिंग कार है जिसमे पहली महिंद्रा बोलेरो है जबकि दूसरी कार महिंद्रा स्कॉर्पियो है। स्कॉर्पियो भी ताबड़तोड़ बुकिंग के चलते देश की सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड वाली कार बनी हुई है। कंपनी की इस ग्रोथ के चलते इन दो कारों को वजह माना जा सकता है।
यह भी पढ़े :- Maruti Eeco 7 सीटर MPV मात्र 1.6 लाख से कम में,खरीदने का विचार है तो यहां जान लीजिए ऑफर
Mahindra ने दिसंबर में बेचे 28,445 पैसेंजर व्हीकल
कंपनी के लिए यूटिलिटी व्हीकल सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। इस सेगमेंट में महिंद्रा ने 28,333 वाहन रजिस्टर किए हैं। कार और वैन सेगमेंट में, वाहन निर्माता ने पिछले महीने 112 यूनिट बेचीं, जो दिसंबर 2021 में दर्ज 253 यूनिट से 56 प्रतिशत कम है। महिंद्रा लिमिटेड ने बताया कि कंपनी ने दिसंबर 2022 में 28,445 पैसेंजर व्हीकल बेचे, जो 2021 के दिसंबर में बेचे गए 17,722 वाहनों से 61 प्रतिशत अधिक है।
Mahindra Bolero Specification
महिंद्रा बोलेरो यह मॉडल तीन वेरीएंट्स B4, B6 और B6 (O) में मिलेगी। BS6 महिंद्रा बोलेरो फ़ेसलिफ़्ट में BS6-अनुपालित 1.5-लीटर एमहॉक75 डीज़ल इंजन होगा, जो 3,600rpm पर 75bhp का पावर और 1,600-2,200rpm पर 210Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इस इंजन को पांच-स्पीड मैनुअल ट्रैंस्मिशन के साथ जोड़ा गया है। बोलेरो की क़ीमत ₹ 11.00 लाख से शुरू होती है और (ऑन-रोड दिल्ली) और टॉप मॉडल की कीमत ₹ 12.57 लाख तक जाती है।
Mahindra Scorpio Specification
महिंद्रा स्कॉर्पियो स्कॉर्पियो 7 सीटर है और लम्बाई 4456mm, चौड़ाई 1820mm और व्हीलबेस 2680mm है। महिंद्रा स्कॉर्पियो के साथ 3 डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसके डीजल इंजन 2523 सीसी और 2179 सीसी और 1997 सीसी का है। यह मैनुअल & ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। वेरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर स्कॉर्पियो का माइलेज 16.36 किमी/लीटर है।
यह भी पढ़े :- Honda की ये बाइक निकली ‘तुरुप का इक्का’ कुल बिक्री में 32.52 फीसदी हिस्सेदारी के साथ लूटी महफिले देखे ऐसा क्या खास
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक की क़ीमत ₹ 14.34 लाख से शुरू होती है और (ऑन-रोड दिल्ली) इसका टॉप मॉडल ₹ 18.67 लाख तक जाता है। स्कॉर्पियो-एन 30 वेरीएंट्स में उपलब्ध है। वही स्कॉर्पियो-एन की क़ीमत ₹ 14.23 लाख से शुरू होती है और (ऑन-रोड दिल्ली ) इसके टॉप मॉडल की कीमत ₹ 28.54 लाख तक जाती है। वहीं स्कॉर्पियो-एन के ऑटोमैटिक वर्ज़न की शुरुआती क़ीमत ₹ 18.24 लाख है।