हरियाणा सरकार को 18 जिलों में आदर्श आचार संहिता हटाने के संबंध में लिखा पत्र। एक वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को यह बताया,कि 16 नवंबर को उन 18 जिलों में आदर्श आचार संहिता हटाने के संबंध में हरियाणा सरकार को पत्र लिखा गया है। जहां पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई) के चुनाव पूरे हो गए हैं वहाँ आचार सहिंता हटाई जानी है। हरियाणा राज्य निर्वाचन आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि आदर्श आचार संहिता हटाने के साथ ही इन 18 जिलों में विकास और प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से शुरू हो सकेंगे।
धनपत सिंह ने दिया आधिकारिक बयान
धनपत सिंह ने यहां एक आधिकारिक बयान में कहा कि पीआरआई के चुनाव होने के कारण 22 नवंबर और 25 नवंबर को फरीदाबाद, पलवल, हिसार और फतेहाबाद जैसे जिलों में आचार सहिंता लगी रहेगी ।धनपत सिंह ने कहा, ‘ 18 जिलों में आदर्श आचार संहिता हटाने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा गया है ताकि विकासात्मक तथा प्रशासनिक कार्य हो सकें। इन जिलों में पहके से ही चुनाव हो चुके हैं।

यह भी पढ़े :-अरबपति बिजनेसमैन एलन मस्क ने कहा है कि ट्विटर को जल्द ही मिलेगा नया बॉस..
जानिए कौन- कौन से जिले हैं जंहा से अचार सहिंता हटनी है
1 | अम्बाला |
2 | भिवानी |
3 | चरखी दादरी |
4 | कैथल |
5 | महेंद्रगढ़ |
6 | पानीपत |
7 | गुड़गांव |
8 | जींद |
9 | करनाल |
10 | कुरुक्षेत्र |
11 | रोहतक |
12 | झज्जर |
13 | नूह |
14 | पंचकूला |
15 | रेवाड़ी |
16 | सिरसा |
17 | सोनीपत |
18 | यमुनानगर |