Thursday, March 30, 2023

Krishna Janmashtami : लड्डू गोपाल को चढ़ाये ये प्रिय वस्तुएं बनी रहेगी विशेष कृपा

Krishna Janmashtami : लड्डू गोपाल को चढ़ाये ये प्रिय वस्तुएं बनी रहेगी विशेष कृपा

image 84

बांसुरी :- आप श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी पूजा में इस्तेमाल कर सकते हैं। बांसुरी श्रीकृष्ण को बहुत ही पसंद है। इसकी मीठी धुन से भगवान श्रीकृष्ण पूरे वृंदावन को मोह लेते थे। मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण की पूजा में बांसुरी रखने से भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनती है।

मोर पंख :- भगवान श्रीकृष्ण के मुकुट में मोर पंख का भी विशेष महत्व होता है। उनकी प्रिय वस्तुओं में मोर-मुकुट भी शामिल है। इसलिए मान्यताओं के अनुसार, कान्हा जी की पूजा में आप मोर पंख का इस्तेमाल भी जरुर करें। मान्यताओं के अनुसार, यहां मोर पंख होता है। वहां पर नकरात्मकता भी नहीं होती।

माखन-मिश्री :- मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण को बचपन से ही माखन और मिश्री बहुत पसंद था। वह अपने दोस्तों के साथ इसे चुराने भी जाया करते थे। इसलिए उनके भोग में माखन मिश्री का विशेष रुप से इस्तेमाल किया जाता है। श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग भी लगाया जाता है।

गोमाता की मूर्ति :- धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, श्रीकृष्ण गोमाता की भी बहुत ही सेवा किया करते थे। कान्हा जी को गोमाता से बहुत लगाव था। इसलिए लड्डू गोपाल को लगाए जाने वाले भोग के लिए गाय का घी ही इस्तेमाल किया जाता है। जन्माष्टमी की पूजा में आप गोमाता की मूर्ति रख सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular