किसानो को मालामाल कर देगी यह फसल, 30 हजार रु प्रति क्विंटल ज्यादा रेट में बिकती है फसल, पारंपरिक खेती के अलावा भी और कई तरह की खेती हैं, जिससे हम अच्छा उत्पादन और बाजार मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। आज हम इंद्रजौ (जौ) की खेती के बारे में बात करेंगे। यह जौ 30,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर खरीदी जा सकती है।
आमतौर पर, लोग जौ की खेती करते हैं लेकिन उन्हें कम दर मिलती है, जैसे कि 2000 से 2500 रुपये प्रति क्विंटल। लेकिन हम इस जौ के बारे में बात कर रहे हैं, जिसकी दर 30,000 रुपये प्रति क्विंटल है।
जानिए इन्द्रजौ के प्रकार और प्रति क्विंटल दर के बारे में
इंद्रजौ अनाज के दो प्रकार होते हैं – मीठे इंद्रजौ और कड़वे इंद्रजौ। मीठे इंद्रजौ के बीज 20,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर मिलते हैं, जबकि कड़वे इंद्रजौ की दर 30,000 रुपये प्रति क्विंटल होती है। इंद्रजौ की खेती के लिए इसके बीजों को बोना होता है और पौधे के ऊपर फूल खिलते हैं। ये फूलों से फली बनती है और इस फली के अंदर जौ का बीज पाया जाता है।
यह भी पढ़े:- धान बुआई की इन नयी तकनीकों से आधी लागत में होगी बम्पर पैदावार, बिना रोपाई के खर्च से हो जाओगे मालामाल, जानिए
जानिए इन्द्रजौ के उपयोग के बारे में
आयुर्वेदिक फायदों के लिए प्रयोग किया जाता है। इसका सेवन सुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है और इसका उपयोग विभिन्न दवाओं के तैयारी में किया जाता है। इंद्रजौ के पत्ते, फूल और छाल को अलग-अलग दवाओं के निर्माण में उपयोग किया जाता है।
यह भी पढ़े:- कीवी के फल की खेती कर गरीबपति भी बन जायेगा लखपति, जानिए इसकी खेती करने की आसान सी प्रक्रिया
जानिए इन्द्रजौ की खेती के लिए क्षेत्र
इन्द्रजौ की खेती पहाड़ी क्षेत्र में होती है, दक्षिण भारत से यदि आप उस स्थान से हैं जहां की ऊंचाई 1500 मीटर है, तो वहां पर इंद्रजौ की खेती की जा सकती है। अन्यथा, इसे किसी अन्य स्थान पर नहीं किया जा सकता।