किसान कपास इन उन्नत किस्मों की खेती कर कमा सकते हैं लाखों, मिलेगी बंपर पैदावार, देखें पूरी जानकारी

0
78
किसान कपास इन उन्नत किस्मों की खेती कर कमा सकते हैं लाखों, मिलेगी बंपर पैदावार, देखें पूरी जानकारी

कपास भारत में प्रमुख फ़सलों मे आती है। इसे नकदी की फसल भी कहा जाता है। इसकी बुवाई खरीफ के मौसम में यानि की, बारिश के दिनों में इसकी खेती की जाती है। इसका उपयोग कपड़ा बनाने में किया जाता है. साथ ही कपास के बीजों से तेल भी बनाय जाता है। यही वजह है कि बाजार में कपास की कीमतें अच्छी बनी रहती हैं। कपास ज्यादातर महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर उगाई जाती है। गुजरात सबसे अधिक कपास का उत्पादन करता है, इसके बाद महाराष्ट्र और अंत में पंजाब का स्थान आता है। किसान कपास के सही किस्म का चुनाव करते हैं तो उन्हें अच्छा उत्पादन मिल सकता हैं। तो आइये जानते हैं कपास की कुछ उन्नत किस्मों के बारे में।

ये भी पढ़े – इस तरह करेंगे तरबूज की खेती तो किसान हो जायेंगे मालामाल, जाने बुवाई से लेकर फलो की तुड़ाई तक की पूरी प्रोसेस

कपास की Supercott BGII 115 किस्म

Supercott BGII 115 वैरायटी कपास की सबसे अच्छी किस्म है। यह प्रभात सीड की बेस्ट वैरायटी में से एक है। यह किस्म चूसक कीड़ो के लिए सहिष्णु होती है। सिंचित असिंचित क्षेत्रों में इसकी बुवाई कर सकते है। मध्यम और भरी भूमि में इसकी बुवाई कर आसानी से कर सकते है। इसका फसल कालावधि 160-170 दिन का है। इसके पेड़ो की उपस्थिति लम्बी और फैली हुई होती है। जो कपास गोलक होते है वह कपास के निचले हिस्से से लगाने चालू होते है। यह किस्म महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश ,कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और गुजरात में यह किस्म ज्यादा मात्रा में लगाई जाती है।

kap 1

कपास की Ajeet 155 BG II किस्म

कपास की यह किस्म मध्यम हल्की मिट्टी में लगाई जाती है। इसके बॉल मध्यम आकर के होते है। यह किस्म 140-150 दिन की होती है। कपास की ये वैरायटी टॉप में आती है। इसकी व्यापक अनुकूल क्षमता है। इसकी उत्पादन क्षमता प्रति एकड़ 18-20 क्विंटल है।

ये भी पढ़े – पपीते की खेती किसानों को बनाएगी अमीर, सालभर रहती है इसकी मांग, इस तरह करें खेती होगी बम्पर पैदावार

कपास की Indo US 955 BGII किस्म

Indo US 955 BGII किस्म Indo American की संकरित किस्मे है, यह वैरायटी टॉप में आती है। इसकी उत्पादन क्षमता प्रति एकड़ 15-20 क्विंटल है। यह किस्म चूसक कीड़ो के लिए सहिष्णु होती है। सिंचित असिंचित क्षेत्रों में इसकी बुवाई कर सकते है। यह किस्म हलकी और माध्यम भूमि के लिए उपयुक्त है। इसका फसल कालावधि 155-160 दिन का है।

kap 2

कपास की Rasi RCH 773 किस्म

रासी नियो यह किस्म के पौधे एकदम हरे भरे रहते है। इसकी व्यापक अनुकूल क्षमता है। यह किस्म हल्की-मध्यम मिट्टी में लगाई जाती है। इसकी उत्पादन क्षमता प्रति एकड़ 20-22 क्विंटल है। यह किस्म 140-150 दिन की होती है। यह किस्म कर्नाटक,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में अधिक मात्रा में लगाई जाती है।

कपास की Nuziveedu Bhakti किस्म

Nuziveedu Bhakti किस्म भारी मिट्टी में लगाई जाती है। इस किस्म के मध्यम बॉल होते है। यह किस्म 140 दिन की होती है। ये अमेरिकन और गुलाबी बोलवर्म प्रतिरोधी वाली किस्म है।