Kia की ये सस्ती कार कार ADAS फीचर्स के साथ जल्द होगी लॉन्च लुक देख भूल जाएंगे Creta उम्मीद की जा रही थी कि ऑटो एक्सपो 2023 में किआ की ओर से सेल्टोस का फेसलिफ्ट वर्जन पेश किया जा सकता है। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। किआ ने सिर्फ अपनी दो नई कारों- ईवी9 (कांसेप्ट) और KA4 को शोकेश किया।
Kia Seltos Facelift 2023
नई 2023 Kia Seltos Facelift थोड़े बेहतर डिजाइन और अपग्रेडेड इंटीरियर के साथ आएगी। इसमें कई नए फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें सबसे बड़ा फीचर अपग्रेड ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के रूप में होगा। इसमें 360 डिग्री कैमरा भी मिलेगी। बता दे कि 2023 Kia Seltos Facelift पहले से ही दक्षिण कोरिया और अमेरिका सहित कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेची जा रही है और इसीलिए ऐसा माना जाने लगा था कि इसे ऑटो एक्सपो 2023 में भारत में लाया जा सकता है। आइये जानते है इसके संभावित डिजाइन फीचर्स के बारे में।
यह भी पढ़े :- Maruti की 5 लाख की इस MPV ने तोड़े सारे रिकॉर्ड शानदार माइलेज के साथ कमाल के फीचर्स और लुक ऐसा जो दीवाना बना…
Kia Seltos Facelift 2023 के संभावित डिजाइन
नई 2023 Kia Seltos Facelift मौजूदा मॉडल के मुकाबले सबसे बड़ा बदलाव रडार-बेस्ड ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम के रूप में होगा। इसका केबिन काफी हद तक मौजूदा मॉडल के जैसा ही रह सकता है। इसमें पैनोरमिक स्क्रीन डिस्प्ले है, जो 10.25 इंच के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच के सेंटर डिस्प्ले को जोड़ती है।

Kia Seltos Facelift 2023 के संभावित फीचर्स
नई 2023 Kia Seltos Facelift में इंफोटेनमेंट यूनिट नेविगेशन और वॉयस कमांड के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले को सपोर्ट करती है। यह नए डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रियर एसी वेंट्स के साथ ऑटोमैटिक एयर कंडीशनिंग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स के साथ आ सकती है। 2023 Kia Seltos में ADAS फीचर्स भी मिल सकते हैं, जिसमें एडैप्टिव क्रूज नियंत्रण, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन और ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, हाई बीम असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग जैसे कई अन्य सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
Kia Seltos Facelift 2023 का संभावित इंजन
नई 2023 Kia Seltos Facelift में नया 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी पेश किया जा सकता है, जो मौजूदा 1.4L टर्बो पेट्रोल इंजन की जगह लेगा। नया 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन 158bhp पावर और 260Nm टार्क जनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स, दोनों ऑफर किए जा सकते हैं। इसके अन्य इंजन ऑप्शन में 1.5L NA पेट्रोल (115bhp) और 1.5L डीजल इंजन (115bhp) शामिल होंगे।
Kia Seltos Facelift 2023 कब होगी लॉन्च
बता दे की 2023 Kia Seltos Facelift पहले से ही दक्षिण कोरिया और अमेरिका सहित कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेची जा रही है और इसीलिए ऐसा माना जाने लगा था कि इसे ऑटो एक्सपो 2023 में भारत में लाया जा सकता है। फिलहाल, नई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब एसयूवी को इस साल की दूसरी तिमाही (अप्रैल के आसपास) में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 11 लाख रुपये के आसपास से शुरू होने की उम्मीद है।