खरीफ सीजन में कई किसान मक्का की खेती करके अच्छा लाभ प्राप्त सकते हैं। मक्का की फसल से अधिक पैदावार प्राप्त करने के लिए किसानों को इसकी उन्नत किस्मों का प्रयोग करना चाहिए। कृषि वैज्ञानिकों ने मक्का की बहुत सी उन्नत किस्में विकसित की है जो अधिक उत्पादन देती है। उन्नत किस्मों के प्रयोग से मक्का की पैदावार तो अच्छी मिलती ही है साथ ही फसल लागत में भी कमी आती है।
खरीफ सीजन में ज्यादा पैदावार देने वाली मक्का की 5 उन्नत किस्में, मक्का की बुवाई के समय मक्का की किस्म के अनुसार कतार व पौधों की दूरी रखनी चाहिए
किसानों को मक्का की टॉप 5 किस्मों की जानकारी दे रहे हैं जो अधिक पैदावार देती हैं
गंगा-5 किस्म Ganga-5 varieties
मक्का की यह किस्म सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली किस्म है। इसके दाने पीले रंग के होते हैं। यह किस्म 90 से 100 दिन की अवधि में पककर तैयार हो जाती है। मक्का की इस किस्म से 50 से लेकर 60 क्विंटल तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है।
पार्वती किस्म Parvati variety
मक्का की पार्वती किस्म के पौधे मध्यम ऊंचाई के होते हैं। इसके एक पौधे में दो भुट्टे लगते हैं। इसमें प्राय: भुट्टे पौधे के बीच में थोड़ा की ऊपर ओर लगते हैं। इस किस्म से प्राप्त मक्के के दाने नारंग पीले रंग के एवं कठोर होते हैं। यह किस्म 110 से लेकर 115 दिन में पककर तैयार हो जाती है। इस किस्म से करीब 14 क्विंटल प्रति एकड़ तक पैदावार प्राप्त होती है।
शक्ति-1 किस्म Shakti-1 variety
यह मक्का की जल्दी पकने वाली किस्मों में से एक है। इस किस्म को पूरे भारत में उगाया जाता है। इसके दाने नारंगी सफेद रंग लिए हुए होते हैं। यह एक मध्यम समय में पकने वाली किस्म है। यह किस्म बुवाई के 90 से लेकर 95 दिन में तैयार हो जाती है। इससे 50 क्विंटल प्रति एकड़ तक उपज प्राप्त की जा सकती है।
प्रकाश (जे. एच. 3189) Prakash (J.H. 3189)
मक्का की इस किस्म की खेती पूरे भारत में की जा सकती है। मक्का की ये किस्म इसकी संकर किस्मों के अंतर्गत आती है। यह किस्म भी जल्दी पक कर तैयार हो जाती है। मक्का की यह किस्म बुवाई के 80 से लेकर 85 दिन में तैयार हो जाती है। मक्का की इस किस्म से 25 से लेकर 30 क्विंटल प्रति एकड़ तक पैदावार प्राप्त की जा सकती है। मक्का की इस किस्म को सिंचित और असिंचित दोनों क्षेत्रों के लिए उपयुक्त पाया गया है।
एक्स 1174 डब्ल्यू.वी. X 1174 W.V.
मक्का की यह एक मध्यम अवधि की किस्म है। इसे तैयार होने में 80-85 दिन का समय लगता है। मक्का की इस किेस्म के दाने पीले नारंगी रंग के होते हैं। इस किस्म की मक्का की पैदावार 25 से 35 क्विंटल प्रति एकड़ तक प्राप्त की जा सकती है। यह किस्म सिंचित क्षेत्रों के लिए उपयुक्त पाई गई है। मक्का की इस किस्म को पूरे भारत में उगाया जा सकता है।
मक्का की बुवाई का तरीका Maize sowing method
बारिश शुरू होने पर मक्का की बुवाई करनी चाहिए। सिंचाई के साधन की उपलब्धता होने पर 10 से 15 दिन पूर्व बुवाई की जा सकती है, इससे पैदावार में बढ़ोतरी होती है। बीज की बुवाई मेड़ के किनारे व ऊपर 3 से 5 सेमी की गहराई पर की जानी चाहिए। बुवाई के एक माह बाद मिट्टी चढ़ाने का काम किया जाना चाहिए। बुवाई के समय खेत में पौधों की संख्या 55 से 80 हजार प्रति हैक्टेयर के हिसाब से रखनी चाहिए।
खरीफ सीजन में ज्यादा पैदावार देने वाली मक्का की 5 उन्नत किस्में, मक्का की बुवाई के समय मक्का की किस्म के अनुसार कतार व पौधों की दूरी रखनी चाहिए
मक्का की बुवाई के समय मक्का की किस्म के अनुसार कतार व पौधों की दूरी रखनी चाहिए जो इस प्रकार से हैं।
- मक्का की जल्दी पकने वाली किस्मों के लिए कतार से कतार की दूरी 60 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 20 सेमी रखनी चाहिए।
- मध्यम अथवा देरी से पकने वाली किस्मों के लिए कतार से कतार की दूरी 75 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 25 सेमी रखनी चाहिए।
- यदि मक्का की खेती हरे चारे की फसल के रूप में की जा रही है तो चारे वाली फसलों के लिए कतार से कतार की दूरी 40 सेमी और पौधे से पौधे की दूरी 25 सेमी रखनी चाहिए।