कम लागत में छप्पर फाड़ मुनाफा देगी यह फसल, मालामाल हो जायेंगे किसान, जानिए खेती का सरल तरीका

By Alok Gaykwad

Published on:

Follow Us

Moong Cultivation: कम लागत में छप्पर फाड़ मुनाफा देगी यह फसल, मालामाल हो जायेंगे किसान, जानिए खेती का सरल तरीका,भारत में किसान इन दिनों अधिक मुनाफा कमाने के लिए दलहनी फसलों की खेती में अधिक रूचि दिखा रहे है। ऐसे में किसान भाई इस खरीफ सिझान अगर मूंग की खेती करते है तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होंगी, क्योकि मूंग का बाजार भाव ₹10000 प्रति क्विंटल का चल रहा है। ऐसे में आप यह कम लागत में अच्छा मुनाफा देने वाली फसल की खेती कर अधिक मुनाफा कमा सकते है। आइए जानते है इसकी खेती के बारे में जानकारी। …

मुंग की खेती के लिए करे फसलों की गहरी जुताई

image 180

अगर आप भी मूग की खेती करना चाहते है तो इसके लिए आपको खेतो की गहरी जुताई करनी होगी क्योकि यह फसल के बेहतर उत्पादन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेत में 2-3 बार वर्षा होने पर गहरी जुताई करने से मिट्टी में छिपे कीड़े बाहर निकल जाते हैं, साथ ही गहरी जुताई होने से फसल में खरपतवारो का प्रकोप भी कम हो जाता है. गहरी जुताई के बाद खेत को समतल बनाना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। खेत में गोबर की खाद और जरूरी पोषक तत्व मिलाने से फसल का अच्छा उत्पादन होता है।

यह भी पढ़े: यह फसल अब चमकाएगीं किसानों की किस्मत, दुगनी रफ़्तार से होगी कमाई, प्रति हेक्टेयर होगी 350 क्विंटल पैदावार

मुंग की खेती के लिए उपयुक्त समय और तापमान

अगर आप भी मूंग की खेती के लिए बुआई करना चाहते है तो इसके लिए जून के आखिरी सप्ताह से लेकर जुलाई तक का समय सबसे बेहतर माना गया है। इस समय में जमीन की तापमान और मौसम उपयुक्त होते हैं, जिससे फसल के उत्पादन में सुधार होता है। किसानों को बुआई के लिए उचित गुणवत्ता वाले बीजों का चयन करना चाहिए, क्योंकि यह बीमारियों और कीटाणुओं से अधिक सुरक्षित होते हैं और अच्छे उत्पादन का सामर्थ्य रखते हैं। इस खरीफ सीजन आप मूग की खेती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते है।

बीज बोन से पहले कर ले बीजो का उपचार

maxresdefault 2023 08 05T124718.939

किसान भाइयो आपको जानकारी के लिए बता दे की खेत में मूंग के बीज बोने से पहले उनका बीजशोधन जरूर करना चाहिए। बीजशोधन करके स्वस्थ और रोगमुक्त फसल होती है, जो फसल के उत्पादन को बढ़ाता है। बीजों को कतारों में बोने से निराई-गुड़ाई करने में भी आसानी होती है और खरपतवार निकालना सरल होता है। यह बेहतर मुनाफा देने वाली फसल है।

यह भी पढ़े: अधिक दूध देने के लिए फेमस है इन नस्लों की भैंस, रोजाना देती है 20 से 30 लीटर दूध, पालन कर हो जाओगे…

प्रति एकड़ होगी इतनी पैदावार

image 179

मूंग की खेती उन्नत तरीके से करने पर 8-10 क्विंटल/है. की पैदवार ले सकते है। ऐसे में यह फसल चमका देगी किसानो की किस्मत