ये नस्ल की मुर्गी का पालन कर बन जाओगे लखपति, जाने पूरी डिटेल्स…

By Alok Gaykwad

Published on:

Follow Us

ये नस्ल की मुर्गी का पालन कर बन जाओगे लखपति, जाने पूरी डिटेल्स…साथियों क्या आप भी अच्छी नस्ल की मुर्गी का पालन कर तगड़ा मुनाफा कमाने की सोच रहे है तो आज इस आर्टिकल में हम आपको नस्ल की मुर्गी के बारे में बताने जा रहे है जिसका पालन कर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते है।

कड़कनाथ मुर्गी का पालन कर बन जाओगे धन्नासेठ

किसान भाइयो हम आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे की कड़कनाथ मुर्गे और मुर्गियों की मार्केट में खूब डिमांड होती है और यह नस्ल के मुर्गे काफी महंगे बिकते है और इनके अंडे की कीमत भी साधारण मुर्गी के अंडे से काफी महंगे होते है इसलिए इसका पालन कर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते है।

यह भी पढ़े : – Redmi का ये झक्कास कैमरा फ़ोन मिल रहा बेहद सस्ता, जाने फीचर्स और कीमत…

खेत के आस पास करे कड़कनाथ मुर्गी का पालन

किसान भाइयो अगर आप खेती करते है तो आपके लिए ये मुर्गे पालन करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी आप आसनी से इसका पालन कर सकते है जी हां असल में अधिकतर मुर्गे अपने भोजन को खेत से ही प्राप्त कर लेंगे और आप पर उनके भोजन का अधिक दवाब नहीं पडेगा वह इसके लिए आपको अपने खेत में शेड की दीवार जालीदार बनानी चाहिए ताकी हवा आरपार हो सके और छत को आप सीमेंट की शेड से बनाएं तथा रात में लाइट का पूरा इंतजाम रखा जा सकते।

यह भी पढ़े : – मजबूती की मिसाल है Tata की ये छोटी Land Rover, 25kmpl माइलेज के साथ मिल रहा बेजोड़ मजबूत इंजन जाने कीमत

कड़कनाथ मुर्गी का दाना पानी

भाइयो हम आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे की अगर आप कड़कनाथ मुर्गी का पालन करते है तो आपको इनके खान पान पर विशेष ध्यान देना होगा वही कड़कनाथ मुर्गे के लिए आप चावल का चोकर, मकई का चोकर तथा सरसों की खल का इंतजाम कर सकते हैं इन चीजों को यह काफी चाव के साथ खाता है वही इन सभी चीजों का मिश्रित आहार भी आपको बाजार में काफी सस्ते में मिल जाता है।

कड़कनाथ मुर्गी पालन में लागत

किसान भाइयो हम आपकी जानकरी के लिए आपको बता दे की यदि आप 50 चूजों के साथ में कड़कनाथ मुर्गे का पालन करते हैं तो आपको 50 हजार रुपये की लागत लग सकती है और बाद में इसके आहार के लिए 15 हजार रुपये का बजट लेना होगा और चूजे खरीदने के लिए आपको 10 हजार रुपये का बजट लेना होगा यानी कुल आप 50 चूजों के पालन के लिए लगभग 70 से 80 हजार की लागत आ सकती है।

कड़कनाथ मुर्गी पालन में मुनाफा

भाइयो हम आपको बता दे की कड़कनाथ मुर्गी पालन में एक फायदा यह भी होता है की इनके अंडे काफी महंगे बिकते है इसके एक अंडे की कीमत वर्तमान में 30 रुपये है वही आप अंदाजा लगा सकते हैं की इस मुर्गे का पालन कर आप कितनी ज्यादा कमाई कर सकते हैं और बात की जाए इस एक मुर्गे की कीमत की तो इसका एक मुर्गा लगभग 3 हजार रुपये होती है यदि आप 50 मुर्गे पालन कर बेचते है तो आप 1 लाख 50 हजार का मुनाफा कमा सकते है।

http://betulsamachar.com/desi-jugaad-se-bijli-ka-aviskar/embed/#?secret=Jlr21Ns4pu#?secret=11l5D5KCTq