Kabootar Ke Pankh Ke Achook Upay :- हमारे घर में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिनके इस्तेमाल से कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। हालांकि आज हम बात कर रहे हैं कबूतर के पंखों की। अगर आपके घर में कबूतर आते रहते हैं तो बता दें कि यह भी बहुत शुभ हो सकता है। कबूतर के पंख से किए गए कुछ उपाय आपको अमीर बना सकते हैं। जी हां, इन्हीं उपायों पर है आज का लेख। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कबूतर के पंख से संबंधित कौन से उपाय करने से धन की कमी पूरी होती है। पढ़ते रहिये…
कबूतर के पंख के उपाय pigeon feather remedies
- अगर आप पैसों की कमी से परेशान हैं तो बता दें कि कबूतर के पंख आपकी इस समस्या को दूर कर सकते हैं। ऐसे में कबूतर के पंख को घर की तिजोरी में रखें। कबूतर के पंख को सफेद या लाल कपड़े में लपेटकर देवी लक्ष्मी का ध्यान करें और उसके बाद लाल धागा बांधकर धन के स्थान पर रख दें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि जिस स्थान पर आप कबूतर का पंख रख रहे हैं वह किसी अन्य व्यक्ति को न दिखे।
- अगर आपके घर में कबूतर आते-जाते रहते हैं तो बता दें कि यह बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कबूतर को भगवान का दूत भी कहा जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार घर में कबूतर का आना कोई शुभ संकेत लेकर आ सकता है।
- कबूतर का पंख कर्ज से मुक्ति दिला सकता है। ऐसे में पंखों को घर के अलग-अलग कोनों में रखें। आप लिविंग रूम के दक्षिण कोने में एक पंख लगाएं। दूसरा पंख रसोई के उत्तरी कोने में और तीसरा पंख बेडरूम के पूर्वी कोने में रखें। ऐसा करने से रुका हुआ पैसा वापस आएगा और पैसों की कमी भी पूरी होगी।
- नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बता दें कि गुरुवार के दिन कबूतर के पंख को पीले कपड़े में हल्दी की गांठ से लपेट दें, साथ ही पीली कौड़ी को भी लपेट दें। अब इसे अपनी तिजोरी में रख लें। इससे शीघ्र रोजगार और व्यापार में लाभ होता है।
डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई जानकारी अनुमानों और सूचनाओं पर आधारित है। बैतूल समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क करें।