जोड़ों के दर्द और लिवर के लिए बेहद फायदेमंद है यह बीज देखे पूरी जानकारी…

By Alok Gaykwad

Published on:

Follow Us

जोड़ों के दर्द और लिवर के लिए बेहद फायदेमंद है यह बीज देखे पूरी जानकारी, झारखंड में महुआ का बीज, जिसे स्थानीय रूप से कोचाड और कोइनी कहा जाता है, बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका कारण यह है कि सदियों से आदिवासी समाज औषधि के रूप में महुआ के बीज का इस्तेमाल करता रहा है। ऐसे में बोकारो के वरिष्ठ आयुर्वेदिक डॉक्टर राजेश पाठक ने महुआ के बीजों के लाभकारी औषधीय गुणों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महुआ का बीज एक सुपर फूड है। इसके सेवन से कई तरह की शारीरिक समस्याओं को आसानी से ठीक किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : – iphone की मररम्मत कर देंगा Realme Note 13 स्मार्टफोन, देखे शानदार फीचर्स के साथ दमदार बैटरी…

जोड़ों के दर्द में राहत

महुआ के बीज के तेल में सूजन कम करने वाले लाभकारी तत्व होते हैं। जो जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत दिलाते हैं। यह गठिया, सूजन संबंधी बीमारियों में लाभ पहुंचाता है। इसके लिए रोजाना प्रभावित क्षेत्र पर 10 से 15 मिलीलीटर महुआ के तेल की मालिश करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।

यह भी पढ़े : – टूटी-फूटी सड़कों का राजा Mahindra Bolero एक नए रूप में, देखे धाकड़ इंजन और फीचर्स

लिवर के लिए फायदेमंद

महुआ के बीज के तेल में लिवर टॉनिक के गुण होते हैं, जो वजन को नियंत्रित रखता है और शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ाता है। यह वसा को जलाने में मदद करता है। इसके लिए रोजाना 2 से 5 मिलीलीटर महुआ के बीज के तेल का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है।

बालों के लिए फायदेमंद

महुआ के बीज के तेल में मौजूद लाभकारी तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण रूसी और खुजली से भी बचाते हैं।

त्वचा के लिए फायदेमंद

महुआ के बीज का तेल खुजली जैसी त्वचा की समस्याओं को दूर करता है। यह त्वचा रोगों में राहत दिलाता है। यह त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और प्राकृतिक चमक प्रदान करता है।