झड़ते बालों से मिलेगी राहत इन दो चीजों से, जाने कैसे करना है इस्तेमाल…….. झड़ते बालों सभी परेशान है। अगर आपके बाल भी छोटे हैं और उनकी ग्रोथ नहीं हो रही है। बालों में मेहंदी लगाने के शानदार फायदे मिलते हैं। इसके इस्तेमाल से आप घर बैठे लंबे, काले और घने बाल आसानी से पा सकती हैं। बालों का विकास करने के लिए मेहंदी एक प्राचीन और बहुत ही कारगर घरेलू उपचार है। बालों को झड़ने से रोकने के लिए सरसों तेल व मेहंदी फायदेमंद होती है। इससे जल्दी ही बालो का झड़ना बंद हो जाता है।
झड़ते बालों से मिलेगी राहत इन दो चीजों से, जाने कैसे करना है इस्तेमाल……..
हेयर ग्रोथ के उपाय

बाल नहीं बढ़ रहे है तो बालों की ग्रोथ के लिए सबसे पहले आप मेहंदी की पत्तियों को अच्छी तरह पीस लें। अब जिंजी तेल के साथ मिलाकर इन्हें बालों में लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें. ऐसा हफ्ते में दो बार करने से आपके बाल मजबूत और लंबे होने लगेंगे। और टूटना बंद हो जायेंगे।
रूसी को दूर करने के उपाय
रुसी से बाल ज्यादा झड़ते है। इससे बाल कमजोर हो जाते है। इसकी वजह से स्कैल्प में खुजली की समस्या भी शुरू हो जाती है और धीरे-धीरे वालों की ग्रोथ रुक जाती है। रुसी को दूर करने के लिए आप सरसों के तेल में मेहंदी व भीगे हुए मेथी के बीज मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और अपने बालों में लगाकर कुछ देर छोड़ दें, आधे घंटे बाद शैम्पू से धो लें। इससे बालों पर अच्छा असर होता है।

झड़ते बालों से मिलेगी राहत इन दो चीजों से, जाने कैसे करना है इस्तेमाल……..
झड़ते बालों को रोकने का तरीका
झड़ते बालों को रोकने के लिए मेहंदी सबसे अच्छा उपाय है। इसके लिए मेहंदी के पाउडर को सरसों के तेल में मिलाकर इसे बालों में अच्छी तरह लगाएं। ये तेल बनाने के लिए मेहंदी की पत्तियों को तेल में अच्छी तरह गर्म कर रख दें। जब ये ठंडा हो जाए तो किसी बोतल में रख दें। और उसे बालों में लगाए इससे बाल झड़ना बंद हो जायेंगे।
यह भी पढ़े: साउथ इंडियन डिश नीर डोसा जो है स्वाद से भरपूर इसे ट्राई करें नाश्ते में, जाने बनाने की रेसिपी……..
ड्राई बालों के से बचने के उपाय

अगर आप के बाल ड्राई हो गए है तो बालों में मेहंदी लगाने से बाल मुलायम होते हैं। इसके लिए आप मेहंदी में अंडे का उपयोग करें। यह मिश्रण बाल को और चमकदार बना देता है। इसे बनाने के लिए मेहंदी के पत्ते को उबालें और इसमें मेहंदी पाउडर मिलाएं। अब बालों में इसे लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। 1 घंटे बाद शैम्पू से बालों को धो लें। इससे आप के बाल मुलायम हो जायेंगे।