Jet Airways के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का Cancer से निधन

By Desk

Published on:

Follow Us
Jet Airways

जेट एयरवेज Jet Airways के संस्थापक नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का आज गुरुवार सुबह 3 बजे मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं। अनीता गोयल का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत काफी खराब थी। पति नरेश गोयल भी कैंसर से पीड़ित हैं। दंपति के दो बच्चे हैं, बेटी नम्रता और बेटा निवाण।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार होने के बाद नरेश गोयल को उनकी पत्नी की खराब स्वास्थ्य स्थिति के आधार पर जमानत पर रिहा कर दिया गया था। उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा दो महीने की अंतरिम जमानत दी गई थी। नरेश गोयल को 1 सितंबर, 2023 को गिरफ्तार किया गया था।