जब शादी शुदा मर्दो पर आया बॉलीवुड की इन हसीनाओ का दिल, अपना बनाने के लिए कर दिए थे ये गलत काम बॉलीवुड इंडस्ट्री ग्लैमरस से भरी हुई है। यहां पर सितारे न केवल अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी किसी से छुपी नहीं है। खासकर उनके लव अफेयर, तलाक और शादी खूब लाइमलाइट लूटते हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई सेलिब्रिटी है जो अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी के लिए चर्चा में रहा है। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ी कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने शादीशुदा मर्द से शादी रचाई। तो आईए जानते हैं कौन है वे एक्ट्रेस?
शबाना आजमी
![जब शादी शुदा मर्दो पर आया बॉलीवुड की इन हसीनाओ का दिल, अपना बनाने के लिए कर दिए थे ये गलत काम 1 image 138](http://betulsamachar.com/wp-content/uploads/2024/01/image-138.png)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है पापुलर एक्ट्रेस शबाना आज़मी का। बता दे शबाना आजमी ने शादीशुदा और मशहूर लेखक जावेद अख्तर से शादी रचाई है। इससे पहले जावेद अख्तर शादी कर चुके थे, लेकिन इसी बीच शबाना आजमी उनकी जिंदगी में आ गई। इसके बाद जावेद अख्तर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया और शबाना आजमी को अपनी दूसरी पत्नी बनाया।
शिल्पा शेट्टी
![जब शादी शुदा मर्दो पर आया बॉलीवुड की इन हसीनाओ का दिल, अपना बनाने के लिए कर दिए थे ये गलत काम 2 image 139](http://betulsamachar.com/wp-content/uploads/2024/01/image-139-1024x576.png)
इस लिस्ट में दूसरा नाम है पापुलर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का। जी हां.. वही शिल्पा शेट्टी जो अपने लुक्स के लिए जानी जाती है। शिल्पा 50 की उम्र के करीब पहुंचने वाली है लेकिन मजाल है कि उनकी खूबसूरती में कोई कमी आई हो। बता दे शिल्पा खुद दूसरी पत्नी है। दरअसल, शिल्पा से पहले राज कुंद्रा की एक शादी हो चुकी थी लेकिन इसके बावजूद शिल्पा ने उन्हें प्रेम किया और फिर इन दोनों ने शादी कर ली।
टीना अंबानी
![जब शादी शुदा मर्दो पर आया बॉलीवुड की इन हसीनाओ का दिल, अपना बनाने के लिए कर दिए थे ये गलत काम 3 image 140](http://betulsamachar.com/wp-content/uploads/2024/01/image-140-1024x576.png)
बॉलीवुड की पापुलर एक्ट्रेस टीना अंबानी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बता दें, टीना अंबानी पहले टीना मुनीम हुआ करती थी जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। एक समय पर टीना मुनीम और राजेश खन्ना एक दूसरे के प्यार में थे, इतना ही नहीं बल्कि इन दोनों के अफेयर की वजह से राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया तककाफी नाराज हो गई थी। हालांकि बाद में टीना मुनीम की शादी मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी से हो गई और राजेश खन्ना के साथ उनका रिश्ता टूट गया।
किरण खैर
![जब शादी शुदा मर्दो पर आया बॉलीवुड की इन हसीनाओ का दिल, अपना बनाने के लिए कर दिए थे ये गलत काम 4 image 141](http://betulsamachar.com/wp-content/uploads/2024/01/image-141-1024x576.png)
पापुलर एक्ट्रेस किरण खेर को भला को नहीं जानता? बता दे किरण खेर ने भी एक शादीशुदा मर्द से शादी रचाई है। दरअसल, किरण खेर की शादी हो गई थी लेकिन बेटे के जन्म के बाद उनका रिश्ता टूट गया। इसके बाद वह अनुपम खेर को प्रेम करने लगी। इस दौरान अनुपम खेर भी शादीशुदा थे लेकिन उन्होंने किरण खेर के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। इसके बाद यह दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
हेमा मालिनी
![जब शादी शुदा मर्दो पर आया बॉलीवुड की इन हसीनाओ का दिल, अपना बनाने के लिए कर दिए थे ये गलत काम 5 image 142](http://betulsamachar.com/wp-content/uploads/2024/01/image-142.png)
हेमा मालिनी को भला कौन भूल सकता है? हेमा मालिनी का अफेयर भी मशहूर एक्टर और शादीशुदा धर्मेंद्र से रहा। भले ही धर्मेंद्र ने अपनी पहली पत्नी को तलाक ना दिया हो लेकिन उन्होंने हेमा मालिनी को अपनी दूसरी पत्नी बनने के लिए धर्म बदल लिया था। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दो बेटियां हैं जिनका नाम ईशा देओल और आहना देओल है।
श्रीदेवी
![जब शादी शुदा मर्दो पर आया बॉलीवुड की इन हसीनाओ का दिल, अपना बनाने के लिए कर दिए थे ये गलत काम 6 image 144](http://betulsamachar.com/wp-content/uploads/2024/01/image-144.png)
वहीं अंत में बात करते हैं पापुलर एक्ट्रेस श्रीदेवी के बारे में। श्रीदेवी अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जान जाती थी। हालांकि वह अब इस दुनिया में नहीं रही। बता दे श्रीदेवी ने शादीशुदा बोनी कपूर से शादी रचाई थी। इस दौरान बोनी कपूर बेटे अर्जुन कपूर के पिता भी बन चुके थे। इसके बावजूद उनका दिल श्रीदेवी पर आ गया और उन्होंने एक्ट्रेस से शादी कर ली। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां हैं जिनका नाम जाह्नवी और खुशी कपूर है।