हाल ही में शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने जवान को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया। साथ ही एक्टर ने फिल्म की कहानी को लेकर बड़ा खुलासा किया। इस वीडियो में शाहरुख खान के अलग-अलग पांच लुक्स दिखाई दे रहे हैं। इन पांच अलग-अलग लुक्स में शाहरुख खान बेहद अलग अंदाज में नजर आए। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार पठान के मुकाबले किंग खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाने वाली है।
![Jawan फ़िल्म में Sharukh Khan दिखेंगे अलग अलग बेहतरीन अवतार में, किंग ख़ान ने एक पोस्ट के ज़रिये कियें खुलासे 1 argusnews collage maker 25 aug 2023 06 15 pm 6472 1731dde3 19d8 4b1b ac46 7315c2c2ad72](http://betulsamachar.com/wp-content/uploads/2023/08/argusnews-collage-maker-25-aug-2023-06-15-pm-6472-1731dde3-19d8-4b1b-ac46-7315c2c2ad72-1024x576.webp)
सोशल मीडिया पर शेयर किया Jawan वीडियो
शाहरुख खान ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए शानदार कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, ‘ये तो शुरुआत है। न्याय के कई चेहरे…ये तीर हैं…अभी ढ़ाल बाकी है…ये अंत है अभी काल बाकी है. यह पूछता है खुद से कुछ…अभी जवाब बाकी है. हर चेहरे के पीछे एक मकसद है. लेकिन यह एक शुरुआत है…इक्के का इंतजार करें।’ फिलहाल एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
![Jawan फ़िल्म में Sharukh Khan दिखेंगे अलग अलग बेहतरीन अवतार में, किंग ख़ान ने एक पोस्ट के ज़रिये कियें खुलासे 2 srkjawan2023 d](http://betulsamachar.com/wp-content/uploads/2023/08/srkjawan2023_d-1024x576.jpg)
इस दिन रिलीज होगी फिल्म Jawan
फिल्म ‘जवान’ में पहली बार शाहरुख खान का नया अवतार देखने को मिलेगा। मेकर्स ने हर कोशिश कर रहे हैं फिल्म को सुपरहिट बनाने के लिए। ये फिल्म 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा साउथ स्टार नयनतारा और विजय सेतुपति भी लीड रोल में नजर आएंगे।