इस हरियाली तीज पर अपने हाथो को सजाये इन मेहँदी की डिजाइन्स से , देखे लेटेस्ट ट्रेंडी खूबसूरत डिजाइन्स, हमारे देश में हिंदू धर्म में हरियाली तीज (Hariyali Teej 2023 )का का काफी महत्त्व है , सभी सुहागन महिलाये पर इस दिन व्रत करती है। हरियाली तीज के लिए महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है. ऐसे में महिलाएं इस दिन खूब सजती-सवंरती हैं. हरियाली तीज के मौके पर महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं. कहा जाता है कि मेहंदी के बिना सोलह श्रृंगार अधूरा रहता है.
तीज त्योहार पर महिलाये मेहंदी न लगाए ऐसा तो शायद ही हो। लेकिन आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में महिलाओं के पास बाजार जाकर मेहंदी लगाने का समय नहीं मिल पाता है. अगर आपके पास भी मेहंदी लगवाने के समय नहीं है तो आप इन आसान डिजाइन्स की मदद से घर पर मेहंदी लगा सकती है या लगवा सकती हैं. ऐसे में अगर आप फुल हैंड मेहंदी डिजाइन को सर्च कर रही हैं तो इस तरीके की मेहंदी को आप अपने हाथों में लगा सकती हैं। आइए एक नजर डालते हैं मेहंदी डिजाइन्स पर.
यह भी पढ़ें :बारिश में पका हुआ केला खाने से पहले एक बार देख ले , हो सकता है खतरनाक , वीडियो में दिखा खौफनाक नज़ारा
मेहंदी लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हाथों पर पहले कोई भी मेहंदी डिजाइन न बना हो।
अच्छे से तेल लगाकर ही मेहंदी लगाएं।
अपने हाथों के लिए पहले से डिजाइन चूज कर लें।
पीकॉक डिजाइन फुल हैंड मेहंदी

अगर आपको भरे-भरे हाथों की मेहंदी लगाना पसंद है तो इसके लिए आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप सबसे पहले पीकॉक डिजाइन को क्रिएट करें। इसके बाद जाली बनाएं फिर कमल के फूल के डिजाइन को अपनी हथेली पर बनाएं और डार्क आउट लाइन करें। इसके बाद छोटे-छोटे सर्कल अपने हाथों में बनाएं और हथेली को इससे पूरा भर लें। इस तरीके से आपके हाथों में खूबसूरत मेहंदी डिजाइन क्रिएट हो जाएगा।
जालीदार फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

अगर आपको जालीदार मेहंदी डिजाइन लगाना पसंद है तो इसके लिए आप इस डिजाइन के साथ अपने पूरे हाथ में इस मेहंदी को लगाएं। इसके लिए सबसे पहले आपको जाली बनानी हैं। इसके बाद छोटे-छोटे फूलों को उसमें डिजाइन करना है। फिर चेन डिजाइन क्रिएट करना है और इससे पूरी जाली को भरना है। आप चाहे तो इन जाली में स्वास्तिक का डिजाइन भी बना सकती हैं। इस तरीके से आपके हाथों पर भरा-भरा डिजाइन बन जाएगा। इस तरीके के डिजाइन को आप घर पर लगा सकती हैं।
गुलाब फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

अगर आपकी हथेलियां छोटी हैं तो इसके लिए आप मोर डिजाइन के साथ फूल बनाएं इसके बाद जाली बनाकर इस डिजाइन को पूरा करें। इस तरीके के डिजाइन के लिए पहले हाथ में बेल बनाएं। फिर आसपास के एरिया को जलेबी डिजाइन से भर दें। आप चाहे तो आसपास पत्तियों का डिजाइन बना सकती हैं। इसी डिजाइन को उंगलियों पर बनाएं। इस तरीके से आपके हाथों पर मेहंदी (गुलाब जाल मेहंदी डिजाइन) भी लग जाएगी और हाथ भी खूबसूरत नजर आएंगे।