IPL 2024 Orange Cap & Purple Cap: आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट, आईपीएल 2024 के लीग चरण के मुकाबले खत्म हो चुके हैं। अब सीजन के केवल 4 मैच (क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर, क्वालीफायर 2 और फाइनल) बाकी रह गए हैं. अब तक खेले गए 70 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो टॉप पर हैं पूर्व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और पंजाब किंग्स के हर्षल पटेल.
गौर करने वाली बात ये है कि पंजाब किंग्स भले ही आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और अंक तालिका में 9वें नंबर पर रहा, लेकिन टॉप-5 हाईएस्ट विकेट लेने वालों में उनकी टीम के 2 गेंदबाज शामिल हैं. वहीं, विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के टॉप-10 हाईएस्ट रन स्कोरर तो हैं, लेकिन उनकी टीम शुरुआती 8 मैचों में से 7 हारने के बाद भी प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रही.
आइए अब इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों के बारे में.
IPL 2024 Orange Cap & Purple Cap: आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
खिलाड़ी | टीम | मैच | रन | उच्चतम स्कोर |
विराट कोहली | आरसीबी | 13 | 661 | 113* |
ऋतुराज गायकवाड़ | CSK | 13 | 583 | 108* |
ट्रेविस हेड | SRH | 11 | 533 | 102 |
साई सुदर्शन | GT | 12 | 527 | 103 |
संजू सैमसन | आरआर | 12 | 486 | 82* |
रेयान पराग | RR | 12 | 483 | 84* |
केएल राहुल | LSG | 13 | 465 | 82 |
सुनील नरेन | KKR | 11 | 461 | 109 |
ऋषभ पंत | DC | 13 | 446 | 88* |
पी साल्ट | KKR | 12 | 435 | 89* |
ये भी पढ़े- KKR vs SRH: KKR का सामना होगा कल ‘रन मशीन’ SRH से…कौन करेगा फाइनल में अपनी सीट पक्की?
विराट कोहली 708 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. उनके आसपास कोई भी खिलाड़ी नहीं है.
IPL 2024 Orange Cap & Purple Cap: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज
रैंक | खिलाड़ी | टीम | विकेट | मैच | इकॉनमी रेट |
---|---|---|---|---|---|
1 | हर्षल पटेल | पीबीकेएस | 24 | 14 | 9.73 |
2 | जसप्रीत बुमराह | एमआई | 20 | 13 | 6.48 |
3 | अर्शदीप सिंह | पीबीकेएस | 19 | 14 | 10.03 |
4 | वरुण चक्रवर्ती | केकेआर | 18 | 12 | 8.34 |
5 | तुषार देशपांडे | सीएसके | 17 | 13 | 8.83 |
6 | टी नटराजन | एसआरएच | 17 | 11 | 9.25 |
7 | युजवेंद्र चहल | आरआर | 17 | 13 | 9.38 |
8 | खलील अहमद | डीसी | 17 | 14 | 9.58 |
9 | मुकेश कुमार | डीसी | 17 | 10 | 10.36 |
10 | कुलदीप यादव | डीसी | 16 | 11 | 8.69 |
हर्षल पटेल (24 विकेट) सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सबसे ऊपर रहने की संभावना काफी ज्यादा है, क्योंकि उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंदी कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती उनसे 6 विकेट पीछे हैं