IPL 2024 में बदले इन टीमों के कप्तान, दिल्ली और हैदराबाद के कप्तानो के नाम सुनकर करने लगोगे विचार

By Sumit Barde

Published on:

Follow Us
IPL 2024 में बदले इन टीमों के कप्तान, दिल्ली और हैदराबाद के कप्तानो के नाम सुनकर करने लगोगे विचार

 IPL 2024: IPL 2024 में बदले इन टीमों के कप्तान, दिल्ली और हैदराबाद के कप्तानो के नाम सुनकर करने लगोगे विचार, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की शुरुआत 22 मार्च से होना है और पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (CSK vs RCB) के बीच चेपॉक के मैदान पर खेला जाना है। अभी आईपीएल के पहले 21 मैचों के तारीखों का ऐलान हुआ है। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर चैंपियन बनी थी।

Also Read – Maruti का सूपड़ा साफ कर देगा Tata Nano का लक्ज़री लुक, स्टेंडर्ड फीचर्स के साथ 300km की शानदार रेंज, देखे कीमत

आईपीएल 2024 (IPL 2024) शुरू होने से पहले सभी 10 टीमों में बदलाव हुए हैं। वहीं, इस सीजन में कई टीमों ने अपना कप्तान भी बदला है। तो चलिए डालते हैं आईपीएल 2024 के सभी 10 टीमों के कप्तान पर एक नजर……..

मुंबई इंडियंस और इन टीमों के बदले कप्तान  

आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा ने की थी। लेकिन अब 10 साल बाद मुंबई ने बड़ा फैसला लिया है और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है। जबकि इसके अलावा गुजरात टाइटंस को भी शुभमन गिल के रूप में नया कप्तान मिला है। क्योंकि, गुजरात टाइटंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या करते थे। जिसके चलते अब शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे।

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी अब फिर से ऋषभ पंत करेंगे। पंत अब पूरी तरह से फिट हैं और इस सीजन खेलते हुए नजर आएंगे। जिसके चलते डेविड वार्नर से दिल्ली टीम की कप्तानी छीन ली गई है। जबकि कोलकाता नाईट राइडर्स टीम में भी उनके कप्तान श्रेयस अय्यर वापसी कर रहे हैं। जिसके चलते नीतीश राणा से कप्तानी वापस ले ली गई है और अय्यर को दोबारा कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि, SRH टीम एडेन मारकर्म से कप्तानी छीन पैट कमिंस को सौंप सकती है।

IPL 2024 के लिए चुने गए सभी 10 कप्तानों के नाम 

  • महेंद्र सिंह धोनी Mahendra Singh Dhoni (चेन्नई सुपर किंग्स)
  • हार्दिक पांड्या Hardik Pandya (मुंबई इंडियंस)
  • फाफ डु प्लेसिस Faf Du Plessis (रॉयल चैलेंजर बैंगलोर)
  • शुभमन गिल Shubhman Gill (गुजरात टाइटंस)
  • श्रेयस अय्यर Shreyas Iyer (कोलकाता नाईट राइडर्स)
  • ऋषभ पंत Rishabh Pant (दिल्ली कैपिटल्स)
  • शिखर धवन Shikhar Dhawan (पंजाब किंग्स)
  • के एल राहुल KL Rahul (लखनऊ सुपर जायंट्स)
  • संजू सैमसन Sanju Samson(राजस्थान रॉयल्स)
  • एडेन मारकर्म या पैट कमिंस Aiden Markarm or Pat Cummins (सनराजइर्स हैदराबाद)