Saturday, September 23, 2023
Homeरोचक तथ्यइन खूबसूरत फूलो को छूना है मना , जानिये क्यों है इतने...

इन खूबसूरत फूलो को छूना है मना , जानिये क्यों है इतने खतनाक

इन खूबसूरत फूलो को छूना है मना , जानिये क्यों है इतने खतनाक, प्रकृति ने बेहद खूबसूरत चीजे है , जिसमे एक होते है फूल जिन्हे देखकर ही इंसान का मन भी खिल जाता है। दुनिया में कई तरह के खूबसूरत फूलो की किस्मे पाई जाती है। फूलों की महक लोगों को अपना दीवाना बना देती है, लेकिन दुनिया में कई फूल और पौधे ऐसे हैं जिनको छूने से इंसान और जानवरों की मौत भी हो सकती है।

ऐसे कई फूल होते हैं जो बहुत खूबसूरत होते हैं, लेकिन इनमें से कई पौधे आपके घर के आस-पास भी मौजूद होते हैं जिनके फूल बहुत जहरीले भी होते हैं। चलिए इन फूलों के बारे में आपको बताते हैं। फूलो को प्रेम का प्रतिक भी माना जाता है , पौधे हमारे पर्यावरण को साफ रखने में मदद करते हैं। अलग-अलग प्रकार के फूल और पौधे लोगों का मन मोह लेते हैं। लेकिन प्रकृति में कुछ ऐसे अजूबे भी है जिन पर आपको यकीन नहीं होगा। कुछ ऐसे फूल भी है जो दिखने में बेहद खूबसूरत है लेकिन यह किसी की मौत का करना भी हो सकते है। आइए जानते हैं ऐसे ही जहरीले पौधे और फूलों के बारे में।

यह भी पढ़े :इस छोटे फल की खेती से बरसने लगेगा पैसा , इस महंगे ड्राई फ्रूट की खेती कर किसान हुए मालामाल

रिकिनस को मूनिस

pic 10

वैसे तो इसके बीज से बने तेल को को अरंडी का तेल कहते हैं लेकिन रिकिनस को मूनिस के फूल को बेहद खतरनाक माना जाता है। इसकी वजह से उल्टी और दस्त की बीमारी हो जाती है। इस पौधे की झाड़ी भी बेहद खतरनाक मानी जाती है। अगर इस पौधे के बीज को इंजेक्शन के तौर पर दिया जाए तो यह और भी खतरनाक होता है।

हॉगवीड

1 2

होगवीड में पाए जाना वाला सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन होता है जो इसे खतरनाक बना देता है। यदि कोई भी व्यक्ति इस पौधे को या फिर इसके फूल को छू लेता है तो, उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी बढ़ जाता है। अगर आपने कभी इसे छू लिया तो कुछ ही घंटों में आपको महसूस होगा की आपकी पूरी त्वचा जलने लगी है।ये पौधा ज्यादातर न्यूयार्क, पेंसिल्वेनिया, मेरीलैंड, वाशिंगटन, ओहियो, मिशिगन और हेम्पशायर आदि जगहों पर पाया जाता है।

रोजरी पी

navbharat times 95928334

रोजरी पी के बीज बेहद खतरनाक होते हैं और इनके बीज में एब्रिन नाम का जहर पाया जाता है। इसका इस्तेमाल ज्वेलरी बनाने में किया जाता है। अगर आप इसके फूल को छूती हैं तो आपको हानि नहीं पहुंचाती है, लेकिन अगर इसके फूल को या पत्ती को आप चबाती हैं तो आपकी जान भी जा सकती है।

यह भी पढ़ें :शिवपुरी में एक बच्चे की मां आशिकी में मोबाइल टावर पर चढ़ी , जमकर मचाया उत्पाद

एकोनिटम

Aconitum variegatum 110807f

यह दुनिया के सबसे जहरीले पौधों में शामिल है। इस पौधे के पत्ते, फूल और जड़ें बहुत जहरीले होते हैं और इसके संपर्क में आने से इंसान की हार्टबीट रुक सकती है और इसके कारण आपकी गंभीर स्थिति भी हो सकती है। पौधे की जड़ में मौजूद जहर सीधे दिमाग पर अटैक करता है और अगर कोई इसे गलती से खा लेता है तो उसकी मौत भी हो सकती है।

RELATED ARTICLES