ICC Men’s T20 World Cup 2024: T20 World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

By dipu199712345@gmail.com

Published on:

Follow Us
ICC Men's T20 World Cup 2024: T20 World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

ICC Men’s T20 World Cup 2024: T20 World Cup के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट, आगामी 2 जून से शुरू हो रहे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 का क्रिकेट जगत को बेसब्री से इंतजार है। इस बार यह टूर्नामेंट अमेरिका और वेस्टइंडीज के सह-आयोजन में खेला जाएगा। टी20 क्रिकेट को क्रिकेट का सबसे छोटा लेकिन सबसे रोमांचक प्रारूप माना जाता है। इसमें तेज बल्लेबाजी और विस्फोटक प्रदर्शन की गुंजाइश ज्यादा होती है। आइए आज हम उन बल्लेबाजों के बारे में बात करते हैं जिन्होंने अब तक टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

ये भी पढ़े- Dinesh Karthik के बाद ये दिग्गज ले सकते है क्रिकेट से लिया संन्यास, इस लिस्ट में 5 ट्रॉफी जीताने वाले खिलाड़ी का नाम भी शामिल

टी20 विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा रन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में अब तक 27 मैचों में शानदार 81.5 की औसत से 1141 रन बनाए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 14 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं, इस सूची में दूसरे नंबर पर श्रीलंका के महान बल्लेबाज महेला जयवर्धने का नाम है। उन्होंने 31 मैचों में 39.07 की औसत से 1016 रन बनाए हैं। जयवर्धने के नाम टी20 विश्व कप में एक शतक भी दर्ज है। रोहित शर्मा 963 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची

खिलाड़ीमैचरनसर्वाधिकऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक
विराट कोहली27114189*81.5131.3014
महेला जयवर्धने31101610039.07134.7416
क्रिस गेल3396511734.46142.7527
रोहित शर्मा3996379*34.39127.8809
टीएम दिलशान3589796*30.93124.0606

ये भी पढ़े- T20 World Cup के लिए भारतीय टीम के चयन को लेकर Wasim Akram का बयान! कह दी इतनी बड़ी बात

टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा स्कोर

टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम है। उन्होंने जोहान्सबर्ग में केन्या के खिलाफ मैच में 260/6 का लक्ष्य खड़ा किया था। वहीं, भारत ने टी20 विश्व कप 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 218/4 का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया था, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने लगातार छह छक्के लगाए थे।