रोहित शर्मा के पीछे पड़े गौतम गंभीर, प्लेइंग इलेवन में कप्तान की जगह पर उठाए सवाल, भारत और श्रीलंका के बीच हाल ही में 3 वनडे मैचों की सीरीज समाप्त हुई। जिसे भारतीय टीम ने शानदार तरीके से 3-0 से अपने नाम किया है। कल हुए सीरीज के आखिरी मैच में भारत ने श्रीलंका को 317 रनों के बड़े अंतर से हराया। सीरीज हारने के बाद गौतम गंभीर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पर हमला बोल दिया है। गंभीर ने रोहित को लेके क्या बोल है आइए जानते हैं।
गौतम गंभीर ने साधा विराट कोहली पर निशाना
पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने स्पोर्ट्स स्टार पर बात करते हुए कहा- ”मुझे लगता है कि हमें उनके साथ वैसे ही पेश आना चाहिए जैसे हम विराट कोहली के साथ आते थे, जब वह पिछले साढ़े तीन साल के दौरान शतक नहीं बना पा रहे थे। हमें रोहित के साथ भी उतना ही सख्त होना चाहिए, क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 पारियां काफी होती हैं। ऐसा नहीं है कि आपने एक या दो सीरीज में शतक नहीं बनाया। पिछले वर्ल्ड कप के बाद से यह चीज नहीं दिख रही है। वह बड़े शतक लगाते थे। वह अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहे हैं, लेकिन उन्हें बड़ी पारी में तब्दील करना होगा। एक चीज जो कोहली और रोहित के लिए परेशानी रही है। विराट ने इसे पार पा लिया है। रोहित शर्मा को विश्व कप से पहले इसे पार पाना होगा। दोनों खिलाड़ी भारत के लिए विश्व कप में बेहद महत्वपूर्ण होंगे।”
यह भी पढ़े:- Indian Cricket : रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में इस धाकड़ बल्लेबाज ने मचाया धमाल जड़ा दोहरा शतक
श्रीलंका सीरीज में रोहित के बल्ले से 2 बड़ी पारिया
रोहित शर्मा ने हाल ही में हुई श्रीलंका सीरीज के 3 मैचों में 142 रन बनाए थे। जिनमें उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक लगाया। रोहित शर्मा व्हाइट बॉल में अपने रंग में नहीं दिख रहे हैं। बीच-बीच में उनके बल्ले से एक-दो बड़ी पारियाँ जरूर आईं हैं।
2019 से नहीं दिखा कुछ खास जलवा
रोहित शर्मा के बल्ले से आखिर वनडे शतक 2019 के वर्ल्ड कप में आया था। तबसे 3 साल से भी ज्यादा का समय हो गया रोहित वनडे में शतक नहीं लगा पाए हैं। हालांकि इस बीच कई बार वो शतक के करीब जरूर आए हैं। 2023 के वर्ल्ड से पहले रोहित शर्मा का फॉर्म में होना बेहद जरूरी हैं, तभी भारत के वर्ल्ड कप जीतनी की उम्मीद हैं।