Ganesh Chaturthi गणेश चतुर्थी 2022 पर बना शुभ संयोग,श्री गणेश इस दिन होंगे विराजमान,जानिए शुभ मुहूर्त समय
Ganesh Chaturthi :- इस वर्ष गणेश उत्सव 31 अगस्त 2022 से शुरू हो रहा है। वहीं गणपति का आगमन अत्यंत शुभ योग में हो रहा है, अर्थात शुभ योग में गणपति घर-घर विराजमान होंगे। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश जी की स्थापना होती है।
Ganesh Chaturthi :- 10 दिनों तक अपने भक्तों के साथ रहने के बाद, गजानन अपनी दुनिया में वापस चले जाते है और गणेशोत्सव उत्सव गणेश विसर्जन के साथ समाप्त होता है। आइए जानते हैं, क्या है शुभ मुहूर्त, वर्ष 2022 में गणेश स्थापना और गणेश विसर्जन की तिथि।
गणेश चतुर्थी 2022 पर बना शुभ संयोग Auspicious coincidence made on Ganesh Chaturthi 2022
हिंदू धर्म में बुधवार का दिन गणपति को समर्पित है। इस वर्ष गणेश चतुर्थी 31 अगस्त 2022, बुधवार को है। यानी बुधवार से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हो जाएगी। बुधवार को अपने भक्तों के बीच गणेश जी का आगमन अत्यंत शुभ होता है। जो लोग पंडाल में या अपने घर में गणपति की स्थापना करना चाहते हैं, उन्हें शुभ मुहूर्त में गणेश जी की स्थापना करनी चाहिए।
शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि
भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 30 अगस्त की दोपहर से शुरू होकर 31 अगस्त को दोपहर 03:23 बजे समाप्त होगी. इसलिए गणेश जी की मूर्ति की स्थापना का शुभ मुहूर्त 31 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तक रहेगा।
इस दिन होगा गणपति विसर्जन
गणपति की स्थापना के 10 दिन बाद 31 अगस्त को 9 सितंबर को भगवान गणेश अपने निवास स्थान पर लौट आते हैं। इस दिन लोग ‘गणपति बप्पा मोरिया अगले साल तू जल्दी आ’ के जयकारों के साथ गणेश विसर्जन करते हैं। इस दिन अनंत चतुर्दशी तिथि रहती है।
15 दिनों का पितृ पक्ष शुरू
इसके बाद 15 दिनों का पितृ पक्ष शुरू होता है। पितृ पक्ष के दौरान लोग पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध आदि करते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामान्य धारणाओं और सूचनाओं पर आधारित है। बैतूल समाचार इसकी पुष्टि नहीं करता है।