Homeउन्नत खेती40 हजार रूपये किलो बिकने वाली हींग की खेती कर किसान कमा...

40 हजार रूपये किलो बिकने वाली हींग की खेती कर किसान कमा सकते है मोटा पैसा, जानिए सम्पूर्ण जानकारी

40 हजार रूपये किलो बिकने वाली हींग की खेती कर किसान कमा सकते है मोटा पैसा, जानिए सम्पूर्ण जानकारी, हींग, भारतीय रसोईघरों में व्यंजनों के स्वाद बढ़ाने के लिए विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा, यह खाद्य पदार्थों और आयुर्वेदिक औषधियों को बनाने में भी इसका उपयोग होता है। जिसे अंग्रेज़ी में असाफोएटिडा के नाम से भी जाना जाता है।

हालांकि, भारत में हींग का उत्पादन बेहद कम है, जिसकी वजह से अन्य देशों से इसका आयात करना पड़ता है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि हींग की खेती कर आप भी अच्छी कमाई कर सकते हैं।

जानिए हींग की खेती के बारे में डिटेल में

हींग, जिसे सोफ की प्रजाति का एक ईरानी मूल का पौधा माना जाता है, पहाड़ी क्षेत्रों में फलता-फूलता है। इसकी खेती के लिए ठंडे और शुष्क वातावरण वाले क्षेत्रों में उत्पादन किया जाता है। इसके लिए 20-30 डिग्री सेल्सियस तापमान वाले क्षेत्रों में खेती आसानी से की जा सकती है। हींग की खेती के लिए उचित मिट्टी, नियमित पानी और उचित मात्रा में खाद की आवश्यकता होती है।

40 हजार रूपये किलो बिकने वाली हींग की खेती कर किसान कमा सकते है मोटा पैसा, जानिए सम्पूर्ण जानकारी

यह भी पढ़े:- इस फसल की खेती आपको चंद दिनों में बना सकती है लखपति, मार्केट में है इसकी भारी डिमांड, जाने कैसे?

हींग की खेती से किसानो को होगा अच्छा मुनाफा

हींग की खेती से किसान भाई मालामाल बन सकते हैं। वर्तमान में बाजार में एक किलो हींग 35 से 40 हजार रुपये में बिक रही है। खेती करने वाले किसानों की संख्या कम होने के कारण यह व्यवसाय बहुत लाभदायक है। खेती का प्रयास करने वाले किसान खुद को मार्केट में स्थापित कर यहां से बंपर मुनाफा कमा सकते हैं।

यह भी पढ़े:- जुलाई के महीने में किसान भाई इस तरह करें बैगन की खेती, होगी लाखो में कमाई, जानिए बैगन की उन्नत किस्मे

हींग के खेती के लिए ICAR से जानकारी करे हासिल

हींग की खेती करने के लिए आप नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट एंड जेनेटिक विभाग (ICAR-National Bureau of Plant Genetic Resources) से संपर्क करके जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहां से आप पौधे मंगवा कर खेती की शुरुआत कर सकते हैं और इस लाभदायक व्यवसाय में आप भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES