इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के दूल्हे हैं उम्र में छोटे,कोई 10 साल तो कोई 5 वही अभिषेक और ऐश्वर्या में है इतने साल का फासला। बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिन्होंने जाति, धर्म और उम्र को दरकिनार करते हुए परंपराओं की इन बेड़ियों को तोड़ दिया और अपने से कम उम्र के लड़कों से शादी की। शादी के बाद ये सभी अभिनेत्रियां आज अपने-अपने पार्टनर के साथ काफी खुश है। तो चलिए अब आपको बताते हैं पॉपुलर फीमेल एक्ट्रेसस, जिन्होंने अपने से कम उम्र के लाइफपार्टनर के साथ शादी रचाई।
ऐश्वर्या राय-अभिषेक बच्चन Aishwarya Rai Abhishek Bachchan

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अभिषेक से 2007 में शादी की । दोनों फिल्म गुरु के सेट पर करीब आये थे। इसके बाद अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया और फिर इन्होंने शादी कर ली। ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने से 3 साल छोटे एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की। जिसके बाद दोनों एक बेटी आराध्या के पेरेंट्स हैं। आराध्या का जन्म साल 2011 में हुआ था।
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस Priyanka Chopra Nick Jonas

यह भी पढ़े :- टाइगर श्रॉफ की गोद में श्रध्दा कपूर को बैठना पड़ गया भारी,हुई ऊप्स मोमेंट का शिकार,वायरल वीडियो ने फैन्स के उड़ाए होश
हिंदी सिनेमा की बहुत कम अभिनेत्रियां हैं, जिन्होंने अपना सफर बॉलीवुड से हॉलीवुड तक तय किया हो। इतना ही नहीं हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान भी बनाई हो। उनमें से एक प्रियंका चोपड़ा भी है। प्रियंका ने अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर हॉलीवुड में खूब नाम कमाया और साल 2018 में प्रियंका ने 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से धूमधाम से शादी की थी। दोनों के बीच 10 साल का एज गैप है यानी कि प्रियंका निक से 10 साल बड़ी हैं। निक जहां 28 साल के हैं वहीं, प्रियंका 38 साल के हैं। दोनों इसी साल एक बेटी के पेरेंट्स बने हैं जिसका नाम मालती है।
इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के दूल्हे हैं उम्र में छोटे,कोई 10 साल तो कोई 5 वही अभिषेक और ऐश्वर्या में है इतने साल का फासला
प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफ Preity Zinta Gene Goodenough

बॉलीवुड की पहली डिंपल क्वीन प्रीति ने अपने से 10 साल छोटे जीन गुडइनफ से साल 2016 में बिना किसी को बताए गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। दोनों की शादी लॉस एंजिलिस में हुई इसलिए किसी को इस बात की कानो-कान खबर नहीं हुई। बता दें कि, प्रीति जिंटा के पति जीन गुडइनफ एक फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं और वो अमेरिका के लॉस एंजिलिस में ही रहते है। प्रीति जिंटा हाल ही में सेरोगेसी के जरिए दो जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। उनके बेटे का नाम जय है और बेटी का नाम जिया है।
कटरीना कैफ-विक्की कौशल Katrina Kaif Vicky Kaushal

दरअसल, कैटरीना कैफ और विकी कौशल की उम्र के बीच 5 साल का अंतर है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कैटरीना कैफ की उम्र विकी कौशल से 5 वर्ष अधिक है। विकी कौशल की उम्र 33 वर्ष है तो वहीं कटरीना 38 साल की हैं। दोनों ने तकरीबन दो साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2021 में शादी की थी। विक्की से शादी से पहले कटरीना रणबीर कपूर और सलमान खान को डेट कर चुकी थीं।
नेहा धूपिया-अंगद बेदी Neha Dhupia Angad Bedi

यह भी पढ़े :- KL Rahul Athiya Shetty : केएल राहुल और बेटी अथिया की शादी को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा- वो हमारी लड़की है, हम चाहते…
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने बीते वर्षों में अपनी शादी से अपने फैंस को सरप्राइज दिया था। जहां हर तरफ से बधाई संदेश आ रहे थे, वहीं अपनी उम्र के अंतर की वजह से दोनों को कई ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा। दोनों के बीच दो वर्ष का अंतर है, लेकिन उन्होंने जाहिर तौर पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार के बीच कुछ भी नहीं आने दिया। पति-पत्नी बनने से पहले वे अच्छे मित्र रहे हैं इसलिए, उनका रिश्ता वास्तव में खास है। नेहा धूपिया ने 2018 में अभिनेता अंगद बेदी से शादी की। 41 साल की नेहा अंगद (39) से उम्र में तकरीबन दो साल बड़ी हैं। दोनों दो बच्चों के पैरेंट बन चुके हैं।