DMRC bharti 2022: मेट्रो में निकली बम्पर भर्ती,जल्दी करे आवेदन,अगर आप दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो दिल्ली मेट्रो में निकली भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं।
इन पदों पर इंजीनियरिंग वाले आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवार रेलवे और मेट्रो कोचों के लिए सभी निर्माण निरीक्षणों के प्रभारी होंगे। इन पदों पर आवेदन हो रहे हैं और आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त, 2022 है। वैकेंसी के संबंध में अधिक जानकारी नीचे दी गई है।
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर-
असिस्टेंट मैनेजर के लिए उम्मीदवार ने B.E. (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) की पढ़ाई की होनी चाहिए।
मैनेजर के लिए उम्मीदवार के पास डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) होना चाहिए।
असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)/सुपरवाइजर-
असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के लिए B.E इलेक्ट्रिकल की डिग्री होनी चाहिए।
सुपरवाइजर के लिए इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा होना चाहिए।
वैकेंसी डिटेल्स
असिस्टेंट मैनेजर/मैनेजर – 2 पद
असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल)/सुपरवाइजर – 1 पद