बैतूल समाचार: डागा फाउंडेशन ने रविवार को जैन दादावाड़ी में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए राष्ट्र निर्माता सम्मान समारोह का आयोजन किया। यह सम्मान समारोह उन सेवा निवृत कर्मचारियों को प्रदान किया गया जिनकी राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यही कारण है कि डागा फाउंडेंशन ने केंद्र एवं राज्य स्तर के लगभग 5 हजार सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र निर्माता सम्मान से सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न शासकीय विभागों के सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा जिला सैनिक संघ के पूर्व सैनिक डब्ल्यूसीएल के सेवा निवृत्त कर्मचारी भी शामिल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैतूल विधायक निलय डागा ने रिटायर कर्मचारियों को देश की सबसे बड़ी धरोहर बताते हुए कहा कि जब देश आजाद हुआ तब देश की सरहदें खाली पड़ी हुई थीं।
यह भी पढ़े:- धिंगाना मचा देगी Maruti की शानदार XL5, अच्छे फीचर्स और चकाचक लुक से देगी Creta को धोबी पछाड़

खाद्यान्न का संकट था, उद्योग नहीं थे, सिंचाई की सुविधाएं नहीं थी। यदि शासकीय कर्मचारी ना हो तो हम नेता कभी कुछ नहीं कर सकते। आज भारत यदि विश्वगुरु बनने की तरफ बढ़ रहा है तो केवल आपके समर्पण, आपके कर्तव्य ओर केवल आपकी बदौलत ही यह संभव हो पा रहा है।