Beetal Breed Goat Farming: छोटे से बाड़े में करे इस नस्ल की बकरी का पालन, कम समय में बना देगी मालामाल, मार्केट में बिकती है काफी महंगी, जाने डिटेल,आज कल बहुत से लोग अब खेती के साथ-साथ बकरी पालन कर अच्छी कमाई कर रहे है।ऐसे में आज हम आपको बकरी की एक खास नस्ल के बारे में बताने जा रहे है , जिसका पालन आप बहुत ही कम जगह में कर सकते है। बकरी की यह नस्ल कम जगह में पाल कर भी आप अच्छा मुनाफा कमा सकते है। आइए जानते है इस नस्ल के बारे में। ..
बीटल नस्ल की बकरी आपको कर देगी मालामाल

दोस्तों अगर आप भी बकरी पालन करना चाहते है तो आपके लिए बीटल नस्ल की बकरी का पालन काफी फायदेमंद साबित होगा। आप इस नस्ल की बकरी को बहुत ही कम जगह में पालन कर सकते है। बीटल बकरी की शुरुआत भारत के पंजाब शहर से हुई है। इसे लाहौरी बकरी के नाम से भी जाना जाता है। बीटल बकरी का पालन अधिकतर दूध और मांस के लिए किया जाता है। आइये जानते है बीटल बकरी के पहचान और खासियत के बारे में।
यह भी पढ़े: इस लाल सब्जी की खेती कराएंगी पैसों की बरसात, होगी इतनी कमाई की लेनी पड़ेगी नोट नापने की मशीन
बीटल नस्ल की बकरी की खूबियां

- इस नस्ल की बकरी रोमन नाक के साथ उनका सर बड़ा और चौड़ा होता है। लंबे आकार के पैर और कान होते हैं।
- एक बीटल नर बकरे का वजन लगभग 50 से 70 किलो के बीच में होता है।
- वही एक मादा बकरी का वजन 40 से 60 किलो के बीच में होती है।
- इनमें प्रति दिन 1.5 से 4 किलोग्राम दूध देने की क्षमता भी होती है।
- ज्यादातर बीटल सफेद आंख के होते हैं।
- बीटल नसल की बकरी अपने आप की हर वातावरण में ढाल लेती है।
- बीटल के लंबे सपाट झुके हुए कान होते हैं जो लगभग 18 – 25 सेमी लंबे होते हैं।
- पहली गर्भाधान की औसत आयु 18 महीने है।
- बीटल डेढ़ साल में दो बार बच्चे देती है।
बकरी पालन के लिए रखे इन बातों का ध्यान
अगर आप भी बकरी पालन करने चाहते है तो इसके लिए एक ऐसी जगह का चुनाव करे जहां पर नमी न हो और आसपास खुला मैदान हो ताकि आप बकरियों को रोजाना हरा चारा खिला सकें। शुद्ध हवा और पीने का पानी हो तो बकरी पालने में आपको कम खर्च में अधिक मुनाफा प्राप्त हो सके। शेड में बकरियों की संख्या उतनी ही रखें, जितना आप आसानी से रख सकें इनके आसपास के स्थानों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
बीटल नस्ल की बकरी रोजाना खिलाये हरी पत्ती

बीटल नस्ल सामान्य चराई के बजाय झाड़ियों, पेड़ के पत्तों और घास के शीर्ष पर ब्राउज़ करती है| बकरियों के चारे में हरि पत्ती का प्रयोग अवश्य करें, यह उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है और साथ ही हम उन्हें ग्वार का भूसा, मूंगफली का भूसा आदि भी दे सकते हैं।
यह भी पढ़े: Splendor की कीमत में घर ले आए Maruti Alto 800, जबरदस्त माइलेज और फीचर्स के साथ, जाने क्या है ऑफर?
बाजार में महंगी बिकती है बीटल नस्ल की बकरी
इस बकरी के कीमत के बारे में बात करे तो बाजार में एक बीटल बकरी ₹25000 से 30000 के आसपास बिकती है। इस बकरी की खासियत ये है की यह प्रति दिन 1.5 से 4 किलोग्राम दूध देने की क्षमता होती है इसलिए बीटल बकरियां डेयरी उत्पादन के लिए सबसे अच्छी बकरियों में से एक हैं, और वे सबसे अच्छी मांस बकरी की नस्लों में से एक हैं।