Sunday, March 26, 2023

Chandigarh एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री ने किया हंगामा फ्लाइट के इमरजेंसी गेट पर बैग रखने पर अड़ी महिला

Chandigarh एयरपोर्ट पर एक महिला यात्री ने किया हंगामा फ्लाइट के इमरजेंसी गेट पर बैग रखने पर अड़ी महिला क्रू मेंबर्स के साथ जब महिला बहस कर रही थी तो कुछ यात्रियों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। यात्रियों ने कहा कि विमान के नियमों के अनुसार यहां बैग रखना ठीक नहीं है। बैग रखने में उन्हें कोई समस्या है तो वह उसका बैग लगेज बॉक्स में रख देते हैं लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही।

Chandigarh

फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया The crew members of the flight tried to convince him a lot

चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दुबई जा रहे विमान संख्या 6ई55 में शुक्रवार की शाम एक महिला ने आपात काल द्वार के सामने बैग रखने को लेकर हंगामा किया। इस दौरान फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक जब महिला बैग को हटाने के लिए तैयार नहीं हुई तो क्रू मेंबर्स ने सीआईएसएफ को बुला लिया। सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर महिला को उसके माता-पिता के साथ विमान से बाहर निकाल दिया। हंगामा के चलते फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट रवाना हुई। 

Chandigarh

महिला ने विमान में पहुंचकर अपना एक बैग आपातकाल द्वार के पास रख दिया The woman got on the plane and put one of her bags near the emergency gate

शाम 5:40 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट से दुबई के लिए इंडिगो का विमान रवाना हो रहा था। विमान में सफर कर रहे यात्री विशाल ने बताया कि इस विमान में एक 44 वर्षीय महिला अपने माता-पिता के साथ सफर करने के लिए चढ़ी। महिला ने विमान में पहुंचकर अपना एक बैग आपातकाल द्वार के पास रख दिया। 

क्रू मेंबर्स ने उसे काफी समझाया The crew members explained to him a lot

क्रू मेंबर्स ने महिला से आग्रह किया कि वह अपना बैग ऊपर बने लगेज बॉक्स में रख दें। महिला ने बैग हटाने से इनकार कर दिया। क्रू मेंबर्स ने उसे काफी समझाया, लेकिन वही नहीं मानी। लगभग एक घंटे से ज्यादा देर तक बहस होने के बाद क्रू मेंबर्स ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर उसे बाहर निकाल दिया। 

Chandigarh

क्रू मेंबर्स के साथ समझाते रहे यात्री पर नहीं मानी महिला The woman did not listen to the passenger who kept explaining with the crew members


क्रू मेंबर्स के साथ जब महिला बहस कर रही थी तो कुछ यात्रियों ने भी उसे समझाने का प्रयास किया। यात्रियों ने कहा कि विमान के नियमों के अनुसार यहां बैग रखना ठीक नहीं है। बैग रखने में उन्हें कोई समस्या है तो वह उसका बैग लगेज बॉक्स में रख देते हैं लेकिन महिला अपनी बात पर अड़ी रही। उसने कहा कि बैग यही रखना है।

Chandigarh

हंगामे के बाद फ्लाइट ने 7:40 बजे भरी उड़ान After the uproar, the flight took off at 7:40


चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए फ्लाइट सप्ताह में चार दिन जाती है। चंडीगढ़ से दुबई के लिए यह फ्लाइट शाम 4:30 बजे उड़ान भरती है। महिला के हंगामे के कारण फ्लाइट लगभग तीन घंटे देरी से रवाना हुई। फ्लाइट ने एयरपोर्ट से शाम को सात बजकर 40 मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरी। इस दौरान यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular